इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है। हालांकि दूसरे चरण से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की मुश्किल बढ़ गई है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ओपनर फाफ डुप्लेसिस चोटिल हो गए हैं। ऐसे में उनके आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरुआती मैचों में खेलने पर संशय है। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज प्लेयर ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।