पंजाब किंग्स में शामिल हुए एडेन मार्कराम
पंजाब किंग्स ने डेविड मालन की जगह दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम को टीम में लिया है। पंजाब किंग्स ने एक बयान में कहा,'इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण को फिर से शुरू करने से पहले, पंजाब किंग्स ने आज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एडेन मार्कराम को टीम में शामिल करने की घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने कहा, 'मार्कराम डेविड मालन की जगह लेंगे, जो टी 20 विश्व कप और एशेज सीरीज से पहले अपने परिवार के साथ रहने के लिए कुछ समय निकाल रहे हैं।