भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच रद्द होने के बाद सभी आईपीएल फ्रेंजाईजियों ने अपने खिलाड़ियों को यूएई बुलाने के बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम के कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को यूएई बुलाने के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कोहली और सिराज शनिवार रात चार्टर फ्लाइट से मैनचेस्टर से दुबई के लिए रवाना होंगे। ये दोनों खिलाड़ी रविवार सुबह दुबई पहुंचेंगे। हालांकि दुबई पहुंचने के बाद दोनों को 6 दिन क्वारंटीन रहना पड़ेगा, इसके बाद ये अपनी टीम आरसीबी से जुड़ेंगे।