
rajasthan royals
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगा दांव लगाया। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को अपनी टीम में शामिल किया। राजस्थान ने क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ में अपने पाले में कर लिया। आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह थे। उनकी कीमत 16 करोड़ थी, लेकिन अब क्रिस मॉरिस उनकी जगह आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स इस बार काफी मजबूत टीम है। उनके पास ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार हो गई है। जिसमें विदेशी तूफानी ऑलराउंडर भी शामिल है। साल 2008 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स का पिछले सीजनों में कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। इस बार टीम पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी।
नीलामी में खरीदे ये खिलाड़ी:—
राजस्थान रॉयल्स ने इस बार क्रिस मौरिस (16.25 करोड़), शिवम दुबे (4.4 करोड़), चेतन सकारिया (1.2 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (1 करोड़), लियाम लिविंगस्टोन (75 लाख), आकाश सिंह (20 लाख), केसी करियप्पा (20 लाख) और कुलदिप यादव (20 लाख) में खरीदा है।
यह भी पढ़ें :— IPL 2021 : सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, क्रिस मॉरिस ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड
रिटेन प्लेयर्स:—
राजस्थान ने संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, महिपाल लोमरोर, डेविड मिलर, जोस बटलर, मनन वोहरा और रेयान पराग को रिटेन किया है।
यह भी पढ़ें :— IPL 2021 : आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर है क्रिस गेल
रिलीज प्लेयर्स:—
आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले राजस्थान की टीम ने बड़े फैसले लेते हुए कुल 8 लोगों की रिलीज किया था। जिसमें टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ शामिल थे। स्मिथ के अलावा आकाश सिंह, टॉम करन, वरुण एरॉन, ओशाने थॉमस, अंकित राजपूत, अनिरुद्ध जोशी और शशांक सिंह को भी रिलीज किया गया था।
ये है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम:—
संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्र्यू टाय, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंड्य, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, क्रिस मॉरिस, लियाम लिविंगस्टोन, मुस्तफिजुर रहमान, शिवम दुबे, चेतन सकारिया, केसी करिअप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
27 Mar 2021 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
