1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है।टीम को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी को भी मजबूत करना होता है।

2 min read
Google source verification
Royal Challengers team

Royal Challengers team

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आईपीएल का 14वां सीजन 09 अप्रैल से 30 मई के बीच खेला जाएगा। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। अब उसकी तैयारियां टीमें अपने अंदाज में कर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers) और चेन्नई सुपरकिंग्स अपना कैंप लगा चुकी है। खिलाड़ी ग्राउंड में जमकर पसीना बहा रहे हैं। पिछले साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का खराब प्रदर्शन रहा है। आईपीएल का खिताब जीतने के लिए टीमों को बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी पक्ष को भी मजबूत करना होता है।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021: Video: गाजियाबाद में इस तरह से अभ्यास कर रहे सुरेश रैना

नीलामी में खरीदे आठ खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers) ने आईपीएल 2021 की नीलामी में आठ नए खिलाड़ियों खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। आरसीबी ने नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़ रुपये), सचिन बेबी (20 लाख रुपये), रजत पाटीदार (20 लाख रुपये), मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 लाख रुपये), काइल जैमीसन (15 करोड़ रुपये), डैनियल क्रिश्चियन (4.80 करोड़ रुपये), सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख रुपये) और केएस भारत (20 लाख रुपये) को खरीदा।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021 : किंग्स पंजाब में नाम के साथ खिलाड़ियों में हुआ ये बदलाव

इन खिलाड़ियों से ज्यादा उम्मीद
आईपीएल के इतने सारे सीजन होने के बावजूद इस टीम के हाथ अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं लगी है। टीम हमेशा से ही गेंदबाजी विभाग में कमजोर रही है और इसी का खामियाजा उन्हें हर सीजन उठाना पड़ा है। ऐसे में विराट कोहली और टीम की कोशिश होगी कि वह आईपीएल 2021 में इस सूखे को खत्म करें। रॉयल चैलेंजर्स को इस बार तीन गेंदबाज से काफी उम्मीदें है। नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट चटका सकते है।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021 : ये है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम, जानिए इस बार कौन से नए खिलाड़ी हुए शामिल

बैंगलोर की पूरी टीम :—
विराट कोहली (कप्तान), जोश फिलिप (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जैम्पा, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी , रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैनियल क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भारत और देवदत्त पडिक्कल।

आइए देखें — IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Story Loader