
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 14वां सीजन (14th Season) जल्द शुरू होने जा रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत में हो रहा है। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते पिछला सीजन भारत की बजाय यूएई (UAE) में आयोजित हुआ था। आइए जानते हैं कौनसी 8 चीजें इस बार आईपीएल ( IPL) को बनाएंगी पिछले सीजन से अलग।
1. आईपीएल की वापसी
आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल अभी डेट्स और वेन्यू को अंतिम रूप देगा, लेकिन एक साल के गैप के बाद ही आईपीएल भारत में आयोजित होने जा रहा है।
2. होम ग्राउंड में नहीं होंगे मैच
भले इस बार आईपीएल भारत में हो रहा है, लेकिन अन्य सीजन्स की तरह कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड में मैच नहीं खेलेगी। क्योंकि कोविड-19 का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। इसलिए बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट को 2 से 5 शहरों में कराने का निर्णय किया है।
3. बेघर हुई मुंबई इंडियंस
महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप ज्यादा होने के चलते मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच नहीं होंगे। इसलिए आईपीएल के सभी मैच महाराष्ट्र के बाहर शहरों में आयोजित होंगे।
4. किंग्स इलेवन का बदला नाम
13 साल बाद प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब अपने पुराने अवतार में नहीं दिखेगी बल्कि नए अवतार में नजर आएगी। नीलामी में इसका नाम बदलकर पंजाब किंग्स रखा गया है।
5. सबसे महंगे खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका का यह ऑलराउंडर आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी बन गया। जिन्होंने युवराज सिंह के 16 करोड़ के टैग को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और विश्वकप विजेता को दिल्ली डेयरडेविल्स ने वर्ष 2015 में खरीदा था।
6. नई जर्सी
आईपीएल के हर सीजन में टीम नए प्रायोजकों के साथ नई टीम का ऐलान करती हैं। चाहे वह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलाकता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब टीम हर साल नए प्रायोजकों के साथ मैदान में उतरती हैं।
7. आखिरी हो सकता है यह सीजन
आईइपीएल 2021 उन खिलाड़ियों के लिए आखिरी सीजन हो सकता है जो 40 की उम्र के आसपास हैं। जैसे-चेन्नई सुपर किंग्स, क्रिस गेल, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और अंबाती रायडू आईपीएल 2021 के बाद अपने कॅरियर की नई शुरुआत कर सकते हैं।
8. ये खिलाड़ी चमके
कर्नाटक के युवा खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल ने पिछले साल आरसीबी के लिए 473 रन बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। वह 2021 में भी कोई नया चमत्कार कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में तीन शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। अगर वह इस आईपीएल में चमकते हैं तो उनके टीम इंडिया में एंट्री का रास्ता साफ हो सकता है।
Updated on:
25 Mar 2021 10:18 pm
Published on:
25 Mar 2021 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
