नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच मंगलवार को पुणे में खेले गए वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से करारी मात दी। लेकिन इस दौरान भारतीय बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को फील्डिंग के दौरान कंधे में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद फिजियो और हार्दिक पांड्या की मदद से अय्यर को मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह शुभमन गिल को फील्डिंग में रिप्लेस किया गया। अय्यर को चोट लगने से पिछले साल आईपीएल में रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होना है।