
नई दिल्ली। क्रिकेट ग्राउंड पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच नौक-झौक देखने को मिलती हैं। अब न्यूजीलैंड में भी एक कॉम्यूनिटी क्रिकेट मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच लात-घूंसे चलते दिखे। यह घटना 20 मार्च की है। जब अर्शद बशीर नाम के 41 साल के एक खिलाड़ी को चेहरने पर घूंसा लगने की वजह से चोट लग गई। ये मुकाबला ऑकलैंड के पकुरंगा मं लॉयड इल्समोर पार्क पर खेला गया था।
वाइड बॉल पर हुआ विवाद
यह घटना उस समय घटी जब बशीर अपने क्लब सूबर्ब न्यू लिन क्रिकेट क्लब के लिए बॉलिंग कर रहे थे। विवाद शुरू हुआ एक वाइड बॉल को लेकर। इस पर बशीर ने होविक पकुरंगा क्रिकेट क्लब से खिलाड़ियों को कहा कि वो बेईमानी न करें।
बेहोश होकर गिर पड़ा खिलाड़ी
अर्शद बशीर ने बताया कि पकुरंगा क्रिकेट क्लब का एक खिलाड़ी उनके पास आया और कहने लगा कि दोबारा कहना जो कहा। मैंने वहीं बात फिर कही, जिस पर उसने मेरे चेहरे पर घूंसा जड़ दिया। अचानक से घूंसा लगने के बाद बशीर गश खाकर जमीन पर गिर पड़े और थोड़े व्यक्त के लिए अपनी सूद-बूद गंवा बैठे। घूंसा लगने से बशीर की नाक भी बुरी तरह छिल गई।
क्रिकेटर ने बताई पूरी घटना
41 साल के गेंदबाज बशीर ने खुद के साथ घटी घटना को लेकर बताया कि उसने मेरे दोनों हाथों से मेरा कॉलर पकड़ लिया। मैंने उससे छुड़ाने की कोशिश की पर अगले ही पल उसने मेरे चेहरे पर घूंसा दे मारा। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को भी की।
घटना को लेकर जांच जारी
बहरहाल, घटना को लेकर जांच चल रही है। मामले में अब तक कोई गिफ्तारी नहीं हुई है। 41 साल के क्रिकेट अर्शद बशीर, जिसके साथ यह घटना घटी है, वो चाहते हैं कि उस खिलाड़ी को उसके बर्ताव के लिए बैन किया जाए।
Published on:
22 Mar 2021, 4:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.