युवी ने खुद को बताया 'बाहुबली'
युवराज ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में युवराज के पैर पट्टी बंधी और वह चोटिल होने के बावजूद थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए युवराज ने कैप्शन में लिखा,'टूटा हुआ बाहुबली'। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि युवराज ने इस पूरे टूर्नामेंट गजब का खेल दिखाया। उनके बल्ले से कुल 194 रन निकले। इतना ही नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में 4 छक्के लगा पुरानी यादों को भी ताजा कर दिया।