
IPL 2022, KKR vs PBKS
IPL 2022, KKR vs PBKS : आईपीएल 2022 का आठवां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज भानुका राजपक्षा ने बनाए जिन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 9 गेंदों पर 3 चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए 31 रन का योगदान दिया। उनके अलावा कागिसो रबाडा ने 16 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के से सजी 25 रन की पारी खेली। वहीं कोलकाता टीम की ओर से उमेश यादव ने 4 विकेट लिए। कोलकाता की टीम अब तक 2 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें एक में हार और एक में जीत मिली है। जबकि पंजाब किंग्स ने एक मुकाबला खेला है और धमाकेदार जीत दर्ज की है।
भानुका की तूफानी पारी, रबाडा ने भी बनाए 25 रन
पेसर उमेश यादव ने पंजाब को पहले ही ओवर में बड़ा झटका दिया। पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल एक रन बनाकर lbw आउट कर पवेलियन लौट गए। भानुका राजपक्षा ने 9 गेंद खेलकर 3 चौके और इतने ही सिक्स जड़ते हुए 31 रन का योगदान दिया। कगिसो रबाडा ने तूफानी पारी खेलते हुए 16 गेंदों में 25 रन जोड़े। जिसमें 1 सिक्स और 4 चौके शामिल है। वहीं शिखर धवन 16 रन बनाकर कैचआउट हो गए। पंजाब को चौथा झटका लियाम लिविंगस्टोन के रूप में लगा लियाम 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं शाहरुख खान और राहुल चाहर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद हरप्रीत बरार ने 14 रन जोड़े। राज बावा 11 रन की पारी खेल कर चलते बने।
उमेश यादव ने झटके 4 विकेट
कोलकाता की ओर से उमेश यादव 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, टिम साउदी ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। शिवम मावी, आंद्रे रसल और सुनील नारायण ने एक एक विकेट लिए।
यह भी पढ़ें - IPL 2022 : पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट
कोलकाता बनाम पंजाब हेड टू हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 19 बार जीत हासिल कर केकेआर ने अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं पंजाब की टीम को कोलकाता के खिलाफ 10 बार ही जीत मिली है। पिछले तीन सीजन की करें तो इन दोनों टीमों के बीच बीते तीन साल में 6 मैच खेले गए हैं जिसमें 4 मैच जीतकर केकेआर आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें - IPL 2022 : कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 वेंकटेश अय्यर, 2 अजिंक्य रहाणे, 3 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 4 नीतीश राणा, 5 सैम बिलिंग्स (wk), 6 आंद्रे रसेल, 7 सुनील नरेन, 8 टिम साउथी, 9 उमेश यादव, 10 शिवम मावी, 11 वरुण चक्रवर्ती।
पंजाब किंग्स: 1 शिखर धवन, 2 मयंक अग्रवाल (कप्तान), 3 भानुका राजपक्षे, 4 लियाम लिविंगस्टोन, 5 राज बावा, 6 शाहरुख खान, 7 ओडियन स्मिथ, 8 हरप्रीत बराड़, 9 अर्शदीप सिंह, 10 राहुल चाहर, 11 कगिसो रबाडा।
Updated on:
01 Apr 2022 09:26 pm
Published on:
01 Apr 2022 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
