11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटारसी जंक्शन के पास रेलवे के डीजल शेड में भीषण आग, मचा हडक़ंप

railway diesel shed itarsi fire news इटारसी में पश्चिम मध्य रेलवे के डीजल शेड के ट्रैक्शन मोटर सेक्शन में गुरुवार शाम आग लग गई। आग लगने के बाद शेड परिसर और पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।

2 min read
Google source verification
railway diesel shed fire

railway diesel shed fire

इटारसी में पश्चिम मध्य रेलवे के 60 साल पुराने डीजल शेड के ट्रैक्शन मोटर सेक्शन में गुरुवार शाम आग लग गई। आग लगने के बाद शेड परिसर और पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। आग शाम करीब 6 बजे लगी थी। आग लगने की सूचना के बाद भोपाल और जबलपुर के रेल अधिकारियों ने इटारसी में संपर्क कर पल-पल की जानकारी ली। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण फिलहाल शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है जिसके बाद नुकसान का पता चल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि ट्रैक्शन मोटर सेक्शन में इंजन के भीतर पाए जाने वाले ट्रैक्शन मोटरों की जांच और सुधार कार्य किया जाता है। रोज की तरह यहां कामकाज चल रहा था। इसी दौरान अचानक से आग लग गई। आग इतनी तेजी से सेक्शन में फैली की यहां काम कर रहे कर्मचारियों को भागकर बाहर आना पड़ा। जिसके बाद अन्य कर्मचारियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान रेलकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन नंबर नहीं लग रहा था। इसके बाद इटारसी थाने में फोन करके आग लगने की सूचना दी गई। जब तक घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड पहुंची, रेलकर्मी आग पर नियंत्रण पा चुके थे। इस दौरान डीजल शेड के सीनियर डीएमई जितेेद्र श्रीवास्तव भी पहुंच गए थे। भोपाल रेल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। घटना की जांच के बाद नुकसान का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: भोपाल में दौड़ेगी 100 नई एसी सिटी बसें, राजधानीवासियों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें: 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट हुए मंजूर, एमपी में बनेंगे कई चौड़े हाईवे, 6 लेन और 4 लेन सड़कें

ट्रैक्शन मोटर सेक्शन में होता है यह काम-
रेल इंजनों के भीतर ट्रैक्शन मोटर रहती है। जिनकी संख्या छह होती है। यह ट्रैक्शन मोटर इंजन के अंदर होती है, जो पूरे ट्रेन को खींचने का काम करता है। ओवरआइलिंग, टेस्टिंग की जाती है। बताया जा रहा है कि इस सेक्शन में लगभग 150 से 200 ट्रैक्शन मोटर रखे हुए थे।

1964 में खोला गया था डीजल शेड-
इटारसी डीजल लोको शेड इटारसी में स्थित एक इंजन शेड है। यह पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र के भोपाल डिवीजन के अंतर्गत आता है। सबसे पुराने डीजल लोको शेडों में से एक है। इसे वर्ष 1964 में कुल 40 लोकोमोटिव के साथ खोला गया था। 350 करोड़ रुपये की लागत से इटारसी-इलाहाबाद खंड और 134 करोड़ रुपये की लागत से इटारसी-जबलपुर खंड के विद्युतीकरण के बाद, शेड अब डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों इंजनों की सेवा प्रदान करता है।