5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद खास है आज की शाम, आसमान में दिखेगा सात ग्रहों का बड़ा नजारा

parade of all the seven planets आज का दिन खगोल विज्ञान की दृष्टि से भी अहम है। दरअसल आज शाम को आसमान में अनोखा नजारा दिखाई देनेवाला है।

2 min read
Google source verification
parade of all the seven planets on the evening of 28 February

parade of all the seven planets on the evening of 28 February

parade of all the seven planets एमपी सहित देशभर में आज यानि 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। शुक्रवार को इस मौके पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज का दिन खगोल विज्ञान की दृष्टि से भी अहम है। दरअसल आज शाम को आसमान में अनोखा नजारा दिखाई देनेवाला है। आकाश में शुक्रवार शाम को एक दो नहीं बल्कि पूरे सात ग्रह मौजूद रहेंगे।

इटारसी में नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने यह अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शाम खगोल विज्ञान की दृष्टि से भी बेहद खास है। इस शाम आकाश में सात ग्रहों की उपस्थिति रहेगी। सोशल मीडिया में इसे ग्रहों की परेड का नाम दिया गया है।

इस संबंध में सारिका घारू ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूर्यास्त के समय यह नजारा दिखाई देगा। जब पश्चिम में सूर्य ग्रह अस्त होता दिखेगा तब उसके साथ शनि (सेटर्न), बुध (मरकरी) और नेप्च्यून भी रहेगा। इनके कुछ उपर तेज चमक के साथ शुक्र (वीनस) भी होगा। आकाश में सिर के लगभग ऊपर सौरमंडल का सबसे बड़ा बृहस्पति (जुपिटर) और यूरेनस भी मौजूद रहेगा।

बृहस्पति यानि जुपिटर के पूर्व में लाल ग्रह यानि मंगल (मार्स) होगा। इस तरह आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ने पर मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, शुक्र, बुध, शनि और नेप्च्यून मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: 7 बड़े शहरों को जोड़ेगी एमपी की नई वंदेभारत , 160 किमी की रफ़्तार की दरकार

यह भी पढ़ें: एमपी में अब बिल्लियों में फैला जानलेवा वायरस, 18 मौतों से मचा हड़कंप

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इन सात ग्रहों में से आप अपनी खाली आंखों से सिर्फ मंगल, बृहस्पति और चमकते शुक्र को देख पायेंगे। बुध और शनि सूर्य की लालिमा में रहने के कारण आसानी से नहीं दिखेगे। नेप्च्यून और यूरेनस को सिर्फ शक्तिशाली टेलिस्कोप से ही देखा जा सकेगा। इस तरह आपको सिर्फ तीन ग्रह ही आसानी से दिख पायेंगे। ये ग्रह पूरे आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर बिखरे होंगे और इनमें से सिर्फ तीन ही आसानी से दिखेंगे।