20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में कार से मिले ₹79 लाख रुपए, लोहा व्यापारी से पूछताछ – देखें वीडियो

जबलपुर में कार से मिले ₹79 लाख रुपए, लोहा व्यापारी से पूछताछ - देखें वीडियो  
less than 1 minute read
Google source verification
iron seller in Jabalpur

iron seller in Jabalpur

जबलपुर. संजीवनी नगर पुलिस ने मंगलवार को एक लोहा व्यापारी की कार से नकद 79 लाख रुपए जब्त किए हैं। यह रकम लेकर व्यापारी नागपुर जा रहा था। पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी। आयकर विभाग जांच कर रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है।

पुलिस ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक कार को रोका। कार रीतेश नाम का युवक चला रहा था। उसमें विजय नगर निवासी व्यापारी सतीश लालवानी सवार था। पुलिस ने कार की जांच की, तो उसमें एक बैग मिला, जिसमें 79 लाख रुपए रखे थे। पूछताछ में सतीश ने बताया कि नागपुर के एक व्यापारी से लोहे का सामान बुलवाया था। वह उसे यह रकम देने जा रहा था। पुलिस ने रकम और कार जब्त कर ली है।

हवाला की रकम होने की आशंका
शहर से हवाला का बड़ा कारोबार ओमती थाना क्षेत्र से संचालित किया जाता है। पुलिस जब्त की गई रकम में हवाला का एंगल भी जांच रही है। पुलिस टीम व्यापारी के मोबाइल फोन की कॉल रिकॉर्ड भी खंगालेगी।

व्यापारी सतीश लालवानी की कार से 79 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। हवाला के एंगल की भी जांच की जा रही है।
- एचआर पांडे, सीएसपी, गोरखपुर