
देश के महानगरों से जुड़ गया जबलपुर, रोजाना 8 नई विमान सेवाएं शुरू
जबलपुर/ मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के जबलपुर को एक और बड़ी सौगात दी है। अब मध्य प्रदेश के जबलपुर से देश के महानगरों के लिये रोजाना 8 नई विमान सेवाएं शुरु होने जा रही हैं। इस संबंध में कैबिनेट मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा की है।
शहर को मिलेगी विकास की नई ऊंचाई
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि, जबलपुर से शुरु होने वाली नई विमान सेवाओं की शुरुआत 20 अगस्त से होगी, जो 28 अगस्त तक जारी रहेगी। इसी क्रम में ये विमान सेवाएं सप्ताहभर जारी रहेंगी। सिंधिया के मुताबिक, जबलपुर से शुरु होने जा रही ये विमान सेवाएं शहर के साथ साथ प्रदेश के विकास की गति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।
8 नई उड़ानों का वर्चुअल शुभारंभ
इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की मौजूदगी में मध्य प्रदेश से गुजरात और महाराष्ट्र के लिए 8 नई उड़ानों का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। इस दौरान जबलपुर सांसद राकेश सिंह भी मौजूद थे।
इन महानगरों के लिये शुरु हुईं रोजाना 8 नई विमान सेवाएं
-हैदराबाद -जबलपुर -हैदराबाद
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर हमला, कहा- अवैध शराब मामले पर उन्हें बोलने का हक नहीं, देखें Video
Published on:
29 Jul 2021 02:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
