शुभ विक्रम संवत् : 2075
संवत्सर का नाम : विरोधकृत्
शाके संवत् : 1940
हिजरी संवत् : 1439,
मु.मास: जिल्काद-25
अयन : उत्तरायन
ऋतु : वर्षा
मास : श्रावण
पक्ष : कृष्ण
तिथि -रात्रि 10.53 तक भद्रा तिथि द्वादशी उपरांत जया तिथि त्रयोदशी रहेगी। भद्रा एवं जया तिथि में अन्नप्रासन, विद्यारंभ, वेदारंभ, गीत-संगीत, विपणि व्यापार, नामकरण, सेवारंभ जैसे कार्य संपादित किए जा सकते हैं। कार्य संपादन के पूर्व मूल त्रिकोण एवं ग्रह गोचर लग्र सारणी का विचार करके कार्य करना सर्वोत्तम माना जाता है।
योग- रात्रि 10.25 तक हर्षण उपरांत वज्र योग रहेगा। दोनों ही योग सामान्य फलकारी माने जाते हैं।
विशिष्ट योग-प्रात: 6.54 से 8.10 तक हर्षण योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का सुखद प्रभाव दैनिक कार्यों हेतु उत्तम है।
करण- सूर्यादय काल से कौलव उपरांत गर करण रहेगा। तदनंतर विष्टि करण का प्रवेश रहेगा।
नक्षत्र- प्रात: 8.10 तक मृगशिरा उपरांत आद्र्रा नक्षत्र रहेगा। दोनों ही नक्षत्र दैनिक कार्य हेतु शुभ माने जाते हैं। नक्षत्र फल के आधार पर नामकरण, पुंसवन, जीर्णग्रहप्रवेश, विद्यारंभ एवं कृषि से संबंधित कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व लग्र एवं दिवस सारिणी को देखकर कार्य करना उत्तम रहेगा।
शुभ मुहूर्त -आज के दिन नामकरण, अन्नप्रासन, विपणि व्यापार एवं भ्रमण मनोरंजन से जुड़े कार्यों हेतु दिन शुभ सुखद तथा अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए -आज सूर्योदय प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ अमृत, दोपहर 10.30 से 12.00 शुभ, शाम 3.00 से 6.00 चर की चौघडिय़ा शुभ तथा श्रेष्ठ एवं मंगलकारी है।
व्रतोत्सव- आज के दिन गणपति आराधना, शिव अभिषेक तथा महागौरी पूजन का व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा: मिथुन राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।