7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमियों की हो सकती है मुलाकात, ऐसे करें शिवपूजन तो होगा फायदा

प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal, aaj ka panchang, 11 june 2018 ka rashifal

aaj ka rashifal, aaj ka panchang, 11 june 2018 ka rashifal

जबलपुर। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज प्रेमियों के मिलन का योग है। सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल अर्पित करें, शिवपूजन विधि-विधान से करें और ऊं नम: शिवाय मंत्र का कम से कम १०८ बार जाप करें। इससे लवलाइफ बेहतर बनेगी। संभव हो शिवचालीसा का पाठ भी करें।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 रमजान मास
तारीख 26
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - अधिक ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - प्रात: 6.49 तक द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि 7.06 तक भरिणी उपरांत कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।
योग - दोपहर 2.20 तक अतिगंड उपरांत सुकर्म योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन देवदर्शन, पठन-पाठन एवं मित्र मिलन हेतु शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: 9.00 से 10.30, दोपहर 3.00 से 4.30, शाम 4.30 से 6.00, रात्रि 6.00 से 7.30 बजे तक।
व्रत/पर्व - प्रदोष व्रत
दिशाशूल - पूर्व
चंद्रमा - रात्रि 12.54 तक मेष राशि में उपरांत वृष राशि में संचरण करेगा।
राहुकाल - प्रात: 7.30.00 से 9.00.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर ली, लू, ले अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। इनकी राशि मेष तथा राशि स्वामी मंगल होंगे। बच्चे पढऩे, लिखने में निपुण, धार्मिक, मनोरंजन प्रेमी, विनोदी स्वभाव तथा स्वतंत्र विचार वाले होंगे। अध्यापन के क्षेत्र में सफल होंगे।


आज का राशिफल
मेष - कभी बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र संबंधी से मुलाकात संभव है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
वृषभ - किसी से भी विवाद न करें। अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा।
मिथुन - प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी। पैरों में दर्द से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय बढ़ेगा। तनाव रहेगा। जोखिम न उठाएं।
कर्क - व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
सिंह - रोज नई योजना बनती हैं शुरू नहीं होती। परिवार में पूछपरख कम होगी। पिता से अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
कन्या - दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से संभल कर मित्रता करें। देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
तुला - दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।
वृश्चिक - झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।
धनु - अपने कॅरियर को लेकर ईमानदार नहीं हैं, संभलें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे।
मकर - समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
कुम्भ - आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन - कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।