
आज का दिन इन 6 राशियों के लिए है खास, बन रहा है शुभ योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज तरक्की के अवसर हैं। आज नए लोग तरक्की का जरिया बनेंगे। अगर आप अपने प्रेम का इजहार अभी तक नहीं कर पाए हैं तो आज आपके लिए बेहतर दिन है। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ रचनात्मक करने का दिन है। अगर कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो आज इस योजना को अंजाम दे सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज यश का दिन है। आज आपको सम्मान मिलेगा जिससे आपके अंतर्मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी पुराने प्रिय से आपकी आज भेंट हो सकती है जो आपके तनाव को खत्म कर देगी आज। सीनियर भी आपसे खुश रहेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन आज सामान्य रहेगा। आज अच्छी खबर यह है कि आपको कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। आज परिवार के लिए समय निकालें और कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएं। इससे पारिवारिक प्रेम में बढ़ोतरी होगी अगर पिछले कई दिनों से निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में आज सामान्य दिनों से अधिक कार्य करना पड़ सकता है, लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है धैर्य बनाए रखें।
कर्क राशि
आज दिन भर आप व्यस्त रहेंगे। अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है तो आज विवाह के योग बन रहे हैं कोई अच्छा रिश्ता आज मिल सकता है। आज परिवार के लिए समय निकालें परिवार के सदस्यों से बात करेंगे तो इससे परिवार और आपके बीच चल रही ग़लतफ़हमियां खत्म होंगी और जीवनसाथी के साथ भी आज आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज मन की बात करने का दिन है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है आज आर्थिक रुप से भी आपको मदद मिलने वाली है और आपके व्यवहार की वजह से आज लोग आपसे खुश होंगे। इसके लिए आपको सम्मान भी मिलेगा। अगर आप अभी तक अपने प्रेम का इजहार नहीं कर पाए हैं तो आज मन की बात कह देने का अच्छा अवसर है। आज सितारे आपके अनुकूल हैं और आपका व्यवहार आज दूसरों को आपके प्रति आकर्षित करेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज आपको अपने व्यवहार पर संतुलन बनाए रखना होगा सामान्य से अधिक गुस्सा आ सकता है इसलिए गुस्से पर काबू रखना बेहद जरूरी है अगर आप व्यापार करते हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा नहीं है आज निवेश ना करें। आज आर्थिक रुप से भी आपको नुकसान होने की आशंका है लेकिन धैर्य बनाए रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य है। आज दिन भर इधर-उधर की बातें आपको सोचने के लिए मजबूर करती रहेंगी लेकिन संतुलन बनाए रखना है। कुछ कठिन हालात में दिन में आपके सामने आ सकते हैं लेकिन आपको धैर्य से काम लेना है यह कठिनाई क्षणिक है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा अच्छा है। अगर आप के कानूनी मामले चल रहे हैं तो उनमें आपको सहयोग मिलेगा और शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। पिछले दिनों से चल रही आर्थिक समस्या का आज निवारण हो सकता है। यह अलग बात है कि आज आप को सामान्य दिनों से थोड़ा अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन ईमानदारी से कार्य करते रहें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य से कम बेहतर होने वाला है। आज आर्थिक परेशानियां रहेगी और अधिक खर्च भी इसका कारण बन सकता है। इसलिए आज खर्च करने से पहले यह बात ध्यान रखनी है। आज आपको अपनी वाणी पर काबू रखना है बेवजह की बहस से बचना है। इससे आपके और आपके किसी प्रिय के बीच अनबन हो सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों को भी आज सावधान रहना है। आज धन हानि की आशंका आपके लिए बनी हुई है। किसी दूसरे व्यक्ति पर एकाएक विश्वास आज आर्थिक नुकसान दे सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना है। आज दिन भर आने वाली परेशानियां आपको चिंता की ओर ले जाएंगी लेकिन धैर्य बनाए रखना है और परेशान नहीं होना है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज कुछ नया करने का दिन है। पुराने कार्यों में चली आ रही बाधाएं आज खत्म हो सकती हैं। इसके लिए कोई अपना ही आपका जरिया बनेगा और परिवार के किसी सदस्य से आपको मदद मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से आप के रुके हुए काम आज बनेंगे आज रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता दीजिए और उन्हें थोड़ा सा समय दीजिए आज सफलता आप से थोड़ी ही दूर है इसलिए मेहनत करिए अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से बेहतर है आज आपके मन में जो पूर्वाग्रह हैं वह खत्म हो जाएंगे इसके लिए आपको खुलकर बात करनी होगी। आज दूसरों से मधुर व्यवहार करेंगे तो इसका लाभ होगा। अगर अचल संपत्ति से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो वह फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आज अपने दिल की बात भी कहने का मौका है आज चंद्रमा आपके लिए अच्छे साबित होने वाले हैं।
Published on:
10 Jun 2018 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
