
aaj ka rashifal, aaj ka panchang, 12 june 2018 ka rashifal
जबलपुर। मंगलवार का दिन प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए अच्छा साबित होगा। कई दिनों से बिछुड़े प्रेेमियों का आज मिलन हो सकता है। आज सुबह स्नान कर पास के हनुमान मंदिर जाएं और दर्शन करें। हनुमानचालीसा का पाठ भी करें, संभव हो तो सात बार हनुमानचालीसा पढ़ें। इससे हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 रमजान मास
तारीख 27
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - अधिक ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - प्रात: 5.23 तक त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- शाम 6.16 तक कृत्तिका उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योग - दोपहर 12.03 तक सुकर्म उपरांत धृति योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन कानूनी सलाह, पत्र लेखन एवं कर्ज निपटारा हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा।
अनुकुल समय - प्रात: 9.00 से 10.30, दोपहर 10.30 से 12.00, शाम 3.00 से 4.30, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व - शिव चतुर्दशी व्रत
दिशाशूल - उत्तर
चंद्रमा - वृष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर 3.00.00 से 4.30.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर आ, ई. ऊ अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे सहनशील, धैर्यवान, मितव्ययी, नीतिवादी तथा संगीत एवं कला में विशेष रुचि रखेंगे। कानून अथवा स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के योग बनेंगे।
आज का राशिफल
मेष - समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक पीड़ा रहेगी। सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।
वृषभ - दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व चिंता हावी रहेंगे।
मिथुन - परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।
कर्क - किसके सामने क्या बोलना है, कैसे बोलना है, सीखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी।
सिंह - चातुर्य से काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे। शरीर कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेंगे। फालतू खर्च होगा।
कन्या - अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप जिस काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं उतना ही विलंब होगा। आर्थिक कष्ट सताएंगे। यात्रा सफल रहेगी।
तुला - आपकी कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवारिक समारोह में शामिल होंगे।
वृश्चिक - विदेश यात्रा सफल रहेगी। नेत्र संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय प्रकोप झेलना पड़ सकता है। धर्म में रुचि। वैवाहिक बाधा दूर होगी। तबादला हो सकता है।
धनु - संकुचित विचारधारा आपको पीछे धकेल रही है। अपनी मानसिकता बदलें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।
मकर - परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति
मजबूत होगी।
कुम्भ - उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है। आप व्यर्थ चिंता छोड़ें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी।
मीन - समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।
Published on:
12 Jun 2018 07:21 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
