7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज पांच राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ योग , जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज के पंचाग के साथ जाने आज का राशिफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

4 min read
Google source verification
aaj ka panchang:

aaj ka panchang:

पंचाग 11 जून 2018

माह : अधिक ज्येष्ठ
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : द्वादशी (१०:०३:४९, त्रयोदशी)
नक्षत्र : भरणी (२१:०५:२२)
विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत
शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : अतिगंड
सूर्योदय : ०५:२१
सूर्यास्त : १९:१७
राहुकाल : ०७:०४ से ०८:५०

मानो या ना मानो परन्तु यह भी जानो
जीवन प्रसन्नता और आनन्द से जिया जा सकता है लेकिन देखा जाए तो लोग अकारण अपने स्वभाव और व्यवहार से इसे अशांत और क्लेशमय बना रहे हैं। छोटी-छोटी बातें जिनको प्रेमपूर्वक सुलझाया जा सकता है, उन्हें अहम की वजह से लोग और अधिक उलझा देते हैं।


आइये जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए आप बधाई के पात्र बनेंगे। आज आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा और परिवार में भी सुखमय जीवन व्यतीत होगा। आज सितारे आपके साथ हैं अगर बिजनेस और व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो आज समय है सोच समझ कर फैसला लेने से अवश्य से ही लाभ होगा।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आज जूनियर आपके कार्य बनाने में सहायक साबित होने वाले हैं। आज जीवनसाथी के लिए समय निकालें और अपने कार्यों को तेजी से निपटाने की कोशिश करें। आज सामान्य दिनों से अधिक कार्य आपको करना पड़ सकता है लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कार्य की अधिकता होने के बावजूद भी आज आप अपने परिवार के लिए समय निकालेंगे और इससे पारिवारिक सदस्यों को भी अच्छा महसूस होगा।


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। आज खर्चा करते वक्त भी सावधान रहना है। जेब को देखकर ही खर्चा करें वरना आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है और बाहर का खाना खाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपके सितारे सामान्य से कम बेहतर हैं इसलिए किसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में फायदा हो सकता है और अगर आप नौकरी करते हैं तो आज प्रमोशन या दूसरी नौकरी मिलने के भी योग हैं। आज दिनभर सकारात्मक सोच रखनी है आज पुराने कर्ज भी आप चुका सकते हैं और निवेश करने में भी आपको लाभ होने वाला है। आज आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा और पुराने दोस्तों से भी मिलन हो सकता है।


सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है। आज आत्मविश्वास बढ़ेगा अगर नए बिजनेस या व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी पुराने दोस्त से भी आप का मिलन हो सकता है जो आपके दिन भर के तनाव को खत्म कर देगा। अगर आप ज्यादा खर्च करते हैं तो आज का दिन इस खर्चे को सीमित करने का दिन है और आप नया खर्च शेडूल भी बना सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अवसर वाला है। आज आप अपने व्यक्तित्व के बल पर दूसरे को प्रभावित करेंगे। परिवार और ऑफिस दोनों में आज आपको दूसरों का सहयोग मिलने वाला है। आज प्रमोशन के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। आज की यात्रा भी भविष्य के अच्छे परिणाम देने वाली है। अगर आप किसी रोग से लंबे समय से जूझ रही है तो आज इस में भी सुधार होने के योग हैं खाने पीने का ध्यान रखना है।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज निवेश का दिन है। अगर निवेश का मन बना रहे हैं तो जीवनसाथी से राय लेकर निवेश करना आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज कुछ ऐसे बदलाव आपके व्यक्तित्व में सकते हैं जो भविष्य तक बने रहेंगे और आपकी दिनचर्या को ही बदल देंगे, बेहतर कर देंगे। आज कार्यक्षेत्र में लेन देन से बचना है आज आपसे कुछ गलतियां हो सकती हैं इसलिए जो भी कार्य करें सावधानी से करें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर है। व्यापार सामान्य रहेगा कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन इन्हें आप अपने सुलझे हुए व्यक्तित्व के बल पर आसानी से निपटा लेंगे। आज आप अपने व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करेंगे और इससे आपको सम्मान भी मिलेगा। आज अगर नौकरी का पहला दिन है या किसी कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो पवनपुत्र के दर्शन करना आपके लिए लाभदाई होगा।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज ऑफिस के कार्यों से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आप स्टूडेंट हैं और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या परीक्षा दे चुके हैं तो आपको कोई अच्छा समाचार आज मिलेगा। आज पारिवारिक जीवन में भी मधुरता महसूस करेंगे। देवों के देव महादेव का स्मरण करने से आज का दिन और बेहतर फल देने वाला है।


मकर राशि
मकर राशि वालों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन धैर्य बनाए रखना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर है। आज दैनिक कार्यों में काम आने वाली वस्तुएं खरीदने में आपका खर्च बढ़ेगा। अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आज आप सक्रिय भूमिका में नजर आएंगे।


कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन सामान्य से थोड़ा अच्छा है। आज आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे पारिवारिक माहौल खुशमय होगा। कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा है और दोस्तों का सहयोग भी आपके लिए बना रहेगा। यात्रा करते समय सावधान रहने और खर्च करते समय संभलकर खर्च करने की जरूरत है।


मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है। आज किसी मामूली बात पर भी आपको गुस्सा आ सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखना है। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना है और वाणी पर भी काबू रखना है। आज किसी भी तरह की बहस में नहीं पड़ना है। आज कम बोलना आपके लिए अच्छा रहेगा ज्यादा बोलने से आपको बचना है। इससे आपके अपने प्रिय भी आपसे नाराज हो सकते हैं।