
Vinayaka Chaturthi or Ganesh Chaturthi 2017 Date and Time in India
राशिफल मेष राशि :- अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें । शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी।
राशिफल वृष राशि :- आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी।
राशिफल मिथुन राशि :- नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है । सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है।
राशिफल कर्क राशि :- आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें । शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। आंखो में पीडा़ होने की संभावना है।
dog treatment लेब्राडोर के पेट में निकला कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हो गए हैरान, एमपी में पहला मामला
राशिफल सिंह राशि :- आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी । किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी।
राशिफल कन्या राशि :- आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखें । शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है।
राशिफल तुला राशि :- आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा । विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा।
राशिफल वृश्चिक राशि :- आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा । व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी । मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
राशिफल धनु राशि :- आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिक रुप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रुप से विध्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को संभवतः दूर रखिए।
राशिफल मकर राशि :- आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा।
राशिफल कुंभ राशि :- आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।
राशिफल मीन राशि :- आज का दिन शुभफलदायी है। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी।
Updated on:
30 Aug 2017 08:20 am
Published on:
30 Aug 2017 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
