22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस शहर की हैं ये स्टार दादी, अजय देवगन की फिल्म में कर रहीं हैं एक्टिंग

जबलपुर की 81 वर्षीया पुष्पा जोशी अजय देवगन की फिल्म रेड में आएंगी नजर, लखनऊ में एक सप्ताह से फिल्म रेड की शूटिंग में हैं व्यस्त

2 min read
Google source verification
ajay devgan upcoming movie

ajay devgan upcoming movie

जबलपुर। जबलपुर की पुष्पा जोशी बालीवुड की स्टार दादी बनने की राह पर हैं। फिल्म स्टार अजय देवगन की सच्चे कथानक पर आधारित फिल्म - रेड में वे एक अहम किरदार निभा रहीं हैं। फिल्म में उत्तर प्रदेश के आयकर अधिकारी की मुख्य भूमिका अजय देवगन निभा रहे हैं तथा फिल्म की नायिका इलियाना डीक्रूज हैं। इस फिल्म में सौरभ शुक्ल भी अभिनय कर रहे हैं। 81 वर्षीया पुष्पा जोशी पिछले एक सप्ताह से इस फिल्म की लखनऊ में चल रही शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म रेड के प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं तथा इसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 16 मार्च 2018 को रिलीज़ की जाएगी।


वीडियो जायका से बनी बात
27 अगस्त 1936 कों नर्मदांचल में जन्मीं पुष्पा जोशी की पौत्रवधु हर्षिता ने उनका एक वीडियो बनाया था। यूट्यूब पर यह वीडियो ज़ायका बहुत हिट हो गया। जायका ने उनकी जि़ंदगी के जायके को ऐसा तडक़ा लगाया कि उसकी ख़ुशबू से हजारों अन्य दर्शकों के साथ ही मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार दुआ , निर्देशक राजकुमार गुप्ता और अजय देवांगन भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने पुष्पा जोशी को अपनी फिल्म रेड में चरित्र अभिनय के लिए आमंत्रित कर लिया।


कला, समाजसेवा को समर्पित परिवार
जबलपुर की ये स्टार दादी बालीवुड के लिए अनजान नहीं हैं। पुष्पा जोशी के पोते सुप्रसिद्ध गायक संगीतकार आभास-श्रेयस जोशी के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में पहले से सक्रिय हैं . पुष्पा जोशी जबलपुर के प्रेमनगर की निवासी हैं। उनके पति स्वर्गीय बालकृष्ण जोशी मध्य-प्रदेश शासन में उप जिलाध्यक्ष थे. विशेष बात तो यह है कि उनका समूचा परिवार कला साधना एवं लोक सेवा के लिए प्रसिद्ध है। मिसजे जोशी सत्यसाई सेवा समिति के ज़रिये सेवा कार्य में जुटीं रहती हैं।


देखते ही कर लिया साइन
वे अपने बड़े पुत्र बैंक अधिकारी एवं गिटारिस्ट संगीतकार रवीन्द्र जोशी के पास मुंबई प्रवास पर थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी पौत्रवधु के निर्देशन में यूट्यूब फिल्म "ज़ायका" में काम किया। यह इतना हिट हुआ कि अब तक 15 हज़ार से अधिक दर्शकों ने देख लिया है। जायका को देखनेवाले इन्हीं दर्शकों में मूवी एयर लिफ्ट एवं पिंक के निर्देशक राजकुमार गुप्ता अजय देवगन एवं काजोल भी थीं। इन तीनों को पुष्पाजी का प्रस्तुतिकरण बेहद पसंद आया और इन्होंने तुरंत इस स्टार दादी से संपर्क कर अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन कर लिया।