
basant panchami muhurat : खरमास 15 मार्च से लग जाएगा। इसके चलते फिर एक माह तक विवाह व अन्य शुभकार्य नहीं होंगे। वसंत पंचमी के अबूझ मुहूर्त पर तीन फरवरी को शहर में बड़ी संख्या में विवाह, गृहप्रवेश, सगाई, उपनयन व अन्य शुभकार्य होंगे। इसके चलते अभी से मैरिज गार्डन, बारातघर व होटलों की बुकिंग फुल हो गई है। टैंट, बैंड व अन्य जरूरी बुकिंग जोरों पर है। वसंत पंचमी पर विवाह के लिए पीले रंग के फूलों व सजावट की डिमांड है। कपड़ों की खरीद में भी पीले रंग को प्राथमिकता दी जा रही है। सराफा बाजार में आभूषण खरीदने लोग उमड़ रहे हैं। सराफा व्यापारियों के अनुसार कुछ दिन से बिक्री बढ़ गई है।
मैरिज गार्डन, बारातघरों में बुकिंग फुल
पीले रंग के फूलों व सजावट की मांग
कपड़ों की खरीद में भी पीले रंग को दे रहे प्रमुखता
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि तीन फरवरी को वसंत पंचमी का यह अबूझ मुहूर्त अक्षय तृतीया जैसा ही है। फरवरी, मार्च में जिनके विवाह मुहूर्त नहीं हैं, उनके परिजन पंडितों से सम्पर्क कर रहे हैं। सबसे ज्यादा उन वर-वधू के परिजन परेशान हैं, जिनकी कुंडली में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त आगामी एक साल तक नहीं है। गढ़ा के विजय दुबे ने बताया कि तत्काल बुकिंग करने पर विवाह सम्बंधित व्यवस्थाओं पर खासा अधिक खर्च आ रहा है। पीले रंग के फूलों व विशेष सजावट का खर्च भी बढ़ गया है।
मैरिज गार्डन, बारातघर संचालकों के अनुसार 200 से अधिक बुकिंग मिली हैं। वसंत पंचमी के मद्देनजर गार्डनों की विद्युत साज-सज्जा व आर्टिफिशियल फूलों में पीले रंग की सजावट को प्रमुखता दी जा रही है। स्टेज की सजावट भी पीले रंग के फूलों से करने की डिमांड है। टेंट व्यापारियों ने बताया कि वसंत पंचमी पर स्पेशल डेकोरेशन टैंट की बुकिंग अच्छी हुई है। विशेष पीले फूलों के मंडप की भी डिमांड है। टेंट, डीजे, लाइट, कैटरर्स का कारोबार बढ़ा है। कैटरर्स को पहले की तुलना में अधिक ऑर्डर मिले हैं। घरों के परिसर में विवाह की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
Updated on:
31 Jan 2025 11:33 am
Published on:
31 Jan 2025 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
