1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP lady leader dance भाजपा की नेत्रियों ने किया खुशी में ऐसा डांस की देखते रह गए लोग- देखें वीडियो

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न, नगर सरकार ने बांटी मिठाई

2 min read
Google source verification
BJP lady leader amazing dance

BJP lady leader amazing dance

जबलपुर. गुजरात में लगातार छठवीं बार जीत और हिमाचल प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जबलपुर महानगर ने मालवीय चौक में मिठाई बांटी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया। वहीं महिला मोर्चा की महिलाओं ने ढोल की थाप पर गजब का डांस किया। जिसे लोग देखते ही रह गए। जीत की खुशी का जश्र मातृशक्ति के चेहरे पर देखा जा सकता था। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के साथ महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक अशोक रोहाणी, एमडीए अध्यक्ष प्रभात साहू, जेडीए अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा, अजय विश्नोई हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू भी मौजूद थे।


इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि दोनों प्रदेशों में जातिवाद, वंशवाद और तृष्टिकरण के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासवाद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कृुशल नेतृत्व की जीत है। इस अवसर पर अखिलेश जैन, सुमित्रा वाल्मीकि, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, पंकज दुबे, आनंद मिश्रा, जय सचदेवा, रवीन्द्र पचौरी मौजूद थे। सांसद राकेश सिंह ने कहा कि मतदाताओं ने विकास की अवधारणा को स्वीकार्य किया है। जेडीए अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा ने इस जीत को भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों व प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ जन कल्याण में किए गए कार्यों के प्रति बढ़ती हुई प्रमाणिकता बताया है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लार्डगंज चौक में मिठाई बांटी। मोर्चा के नगर अध्यक्ष कैलाश साहू, कमलेश नामदेव, शैलेन्द्र विश्वकर्मा मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने छोटी लाइन चौक में मिठाई बांटी। यहां शशिकांत शुक्ला, आशीष साहू, रजनीश यादव, अंजू भार्गव, मनप्रीत सिंह काके आनंद, सुशील चौबे, अशोक रजक मौजूद थे।

महापौर ने बांटी मिठाई
गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के चुनाव में मिली जीत पर नगर सरकार ने सोमवार की शाम तीन पत्ती चौराहे पर ढोल-ढमाकों के बीच मिष्ठान का वितरण किया। इस अवसर पर महापौर स्वाति गोडबोले, निगम अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि, एमआईसी मेम्बर कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, मनप्रीत सिंह आनन्द, नवीन कुमार रिछारिया, रमेश प्रजापति, दुर्गा उपाध्याय, इन्द्रजीत कौर, ज्योति कुरील, रेखा सिंह ठाकुर, वीणा जैन, रीना राजपूत, ललिता सिंह, संजय तिवारी, लोचन साहू, अमृता ज्योतिषी, संध्या पटैल आदि मौजूद थे।

Story Loader