जबलपुर। जगह-जगह रोककर बैलगाड़ी की तरह चलाई गई अगरतला-हबीबगंज स्पेशल ट्रेन को सोमवार रात भेड़ाघाट स्टेशन पर जबरन रोके जाने से यात्री भडक़ गए। एसी व स्लीपर कोच के यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए और हंगामा शुरू कर दिया। कई यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष में घुस गए। भारी आक्रोश जताने के साथ ही तोडफ़ोड़ का प्रयास भी किया गया। इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गए। कई यात्री दशहत में आ गए। काफी देर बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।