4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली में यहां उड़ती है सात रंगों की अनोखी गुलाल

पांच दिन बिखरेंगे सेलिब्रेशन के सात रंग

2 min read
Google source verification
New Bhojpuri Holi Song 2018 Video Download MP4

New Bhojpuri Holi Song 2018 Video Download MP4New Bhojpuri Holi Song 2018 Video Download MP4

जबलपुर। चेहरे को तरह-तरह के रंग के साथ जिदंगी को भी खुशहाली के साथ रंगने का पर्व आ गया है। होली को लेकर शहरभर में उत्साह की बयार छाई हुई है। जहां शहर में टेसू के फूल, आम की बौर पेड़ों में लदे हुए हैं, वहीं संस्कारधानी में होली का रंग दिख रहा है। बाजार से लेकर कॉलेजों, घर से लेकर सोशल मीडिया में रंगों की बहार है। कॉलेजों में युवा बिरादरी धुरेड़ी के पहले ही एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंग रहे हैं। होली का मार्केट सजा हुआ है और बच्चे तरह-तरह की पिचकारी खरीद रहे हैं। आइए जानते हैं पांच दिनों तक शहर में छा जाने वाले सात रंग।

महिला क्लबों में होली सेलिब्रेशन
शहर के विभिन्न महिला क्लबों के बीच होली सेलिब्रेशन, होली थीम पर गेम्स खेलना शुरू हो गया है। अधारताल लेडीज क्लब की सदस्यों ने होली सेलिब्रेट की।

ये भी पढ़ें -

यहां मुखौटे करते हैं होली विश, सबसे जुदा है इस शहर की होली

होली पर बन रहा ये दुष्ट योग , कुंभ राशि से फैल सकती है समाज में अशांति

होली पर शहर में बिक रही ये खतरनाक गुलाल, उपयोग करते हुए जल जाएगा चेहरा

Holi Messages in Hindi गुलाल लगाने में न हो मलाल, संदेशों में घुली हो मिठास

होली में बढ़ जाता है इस घातक बीमारी का खतरा, हर साल हजारों लोग होते हैं शिकार

होली पर करें ये टोटका, जमकर बरसेगा पैसा

ये है दुनिया की फायरप्रूफ लेडी, बैठ गई आग में फिर भी नहीं जली

होलिका दहन: होलिका की ऐसे करें पूजा, आग के फेरे लगाने से आता है पैसा

बाजारों में रौनक
तरह-तरह की पिचकारी और हर्बल गुलाल से मार्केट सजा हुआ है। गोरखपुर, कमानिया, सदर, दमोहनाका सहित अन्य जगहों होली के सामानों से सजी है। बच्चों और युवाओं की खासी भीड़ दिखाई दे रही है।

पकवानों की खुशबू
रंगों के इस त्योहार में गुझिया सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। घरों में लेडीज गुझिया सहित अन्य मीठे और नमकीन व्यंजन बना रही हैं, वहीं मार्केट में भी इनकी खरीदारी जारी है।

सोशल मीडिया में सेलिब्रेशन
होली की मस्ती सोशल मीडिया पर भी जबर्दस्त होती है। शहर के लोग होली सेलिब्रेशन के हर पल को सोशल मीडिया पर लाइव करेंगे। होली की एडवांस विशेज आनी भी शुरू हो चुकी है।

भरेंगे खुशियों के रंग
शहर की कई संस्थाएं बाल निकेतन, वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम जाकर होली का पर्व मनाएंगे। उनके साथ समय बिताकर खुशियों के रंग भरेंगे। अभिनव सिंह चौहान ने बताया कि वे उनकी संस्था के माध्यम से वृद्धाश्रम में पर्व मनाएंगे।

कवि सम्मेलन
होली के दूसरे और तीसरे दिन शहर में कवि सम्मेलन होता है। इस बार गढ़ा में गचगेंधा कवि सम्मेलन ४ मार्च को होना है। देशभर के जाने माने कवि आएंगे।

कैम्पस में होली विद् मस्ती
चेहरे पर रंग-बिरंगा गुलाल लगाकर और फिल्मी गानों पर डांस कर गल्र्स और बॉयज ने होली सेलिब्रेट की। कैम्पस में पूरे दिन यही माहौल छाया रहा।

ये भी पढ़ें

image