
MP News :मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा प्राकट्योत्सव के अवसर पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। गौरीघाट के नर्मदा तट पर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि, नर्मदा प्राकट्योत्सव के दौरान जबलपुर कलेक्टर की ओर से आतिशबाजी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया था, बवजूद इसके यहां आए लोगों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी की, जिसके कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस अब इन्हीं वायरल वीडियोज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबोचने की तैयारी कर रही है।
आपको बता दें कि मंगलवार 4 फरवरी को नर्मदा प्राकट्योत्सव के मौके पर गौरी घाट पर जमकर आतिशबाजी की गई है। जबकि, प्रशासन ने नर्मदा घाट के आसपास आतिशबाजी करने पर प्रतिबंधित किया था। इस के बाद भी यहां आए लोगों ने प्रशासन की एक न मानी और जमकर आतिशबाजी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तहसीलदार गोरखपुर ने गौरीघाट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसी मामले पर कारर्वाई करते हुए पुलिस अब आतिशबाजी कर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने वालों को तलाश रही है।
दरअसल, जबलपुर कलेक्टर द्वारा नर्मदा प्राकट्योत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए आतिशबाजी प्रतिबंधित करने के आदेश दिए थे। लेकिन, आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब पुलिस कारर्वाई करने में जुट गई है।
Published on:
07 Feb 2025 11:29 am
