23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

girls bathroom में नहा रही थी लड़की , शोहदे ने की यह गंदी हरकत

पड़ोस में रहने वाली युवती के बाथरूम में झांक रहा था युवक, शादी का झांसा देकर एक किशोरी से किया दुराचार

2 min read
Google source verification
dirtyboy peeping in the girls bathroom

dirtyboy peeping in the girls bathroom

जबलपुर। युवतियों, महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रहीं हैं। इतना ही नहीं, मासूम बालिकाओं से भी दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अवैध और आपराधिक यौन संबंधों की ऐसी ही एक के बाद एक चार घटनाएं शहर में हुई। अलग-अलग हुई इन वारदातों ने सामाजिक व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी है।

इस शहर में बनेगा एमपी का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस जांच सेंटर

टीनएजर से किया दुराचार
बरेला पुलिस ने शनिवार को एक किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपित पर प्रकरण दर्ज किया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने इस किशोरी से शादी का वादा किया था। १७ वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर आरोपी नीरज पटेल उससे लंबे समय से दुराचार कर रह था। किशोरी ने पिछले दिनों शादी की बात कही, तो उसने इंकार कर दिया। इस पर किशोरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

nss की यह यूनिट है लाजवाब, विदेशों में भी खूब लहरा रही है परचम

बाथरूम में झांकता था युवक
वहीं संजीवनी नगर में भी एक वारदात हुई। पुलिस ने बताया कि एक शोहदा पड़ोस में रहने वाली युवती के बाथरूम में झांक रहा था। यह देख युवती घबरा उठी और उसने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई। इस पर आरोपित झल्ला उठा और उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

mata navratri colors 2017: देवी को भोग में चढ़ाकर बांटे इस लड्डू का प्रसाद, स्वाद के साथ पुण्य भी मिलेगा

मासूम से वृद्ध ने की छेडख़ानी
इधर खमरिया में एक वृ़द्ध द्वारा नौ वर्षीय मासूम बालिका से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया। खमरिया पुलिस ने मामलें में एफआईआर कर ली है। छेडख़ानी का एक और मामला सामने आया। एक महिला का पीछा करने वाले आरोपित ने शनिवार को महिला से उस वक्त छेड़खानी कर दी जब वह पति के साथ जा रही थी। गोहलपुर पुलिस के अनुसार आरोपित का नाम रामकुमार रजक है। वह कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था।