16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में निगम अधिकारी के ठिकानों पर EOW के छापे, कई राज्यों में है प्रॉपर्टी

EOW Raid in Jabalpur : जबलपुर में एक निगम अधिकारी के ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम द्वारा छापामारी की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
EOW Raid in Jabalpur

EOW Raid in Jabalpur (निगम अधिकारी के ठिकानों पर EOW के छापे Photo Source- Input)

EOW Raid :मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक निगम अधिकारी के ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम द्वारा छापामारी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान आय से अधिक संपत्ति से जुड़े भूखंड, संपत्ति और बड़ी संख्या में केश बरामद होने की खबर सामने आ रही है।

आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने मंगलवार की सुबह नगर निगम में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के ठिकानों पर दबिश दी है। ईओडब्ल्यू की टीम ने निगम के एक ठेकेदार के घर पर भी छापा मारा है। अभी सर्चिग कार्रवाई चल रही हैं।

आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापे

मामले को लेकर ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी ने बताया कि, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत पर न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के आवास व अन्य स्थानों में जांच की जा रही है।

संपत्तियों का मुल्यांकन कर रही टीम

प्रारंभिक जांच में अधिकारी के नाम पर एक फ्लैट, करीब 10 हजार वर्गफुट का भूखंड, आंध्र प्रदेश में खरीदी गई कृषि भूमि, चार दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और नकद लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल बरामद संपत्तियों का मूल्यांकन जारी है और जांच एजेंसियां आय और संपत्ति के बीच असमानता का आकलन कर रही हैं।