31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब चेहरे से नकाब हटाया तो निकलीं लड़कियां, दंग रह गई पुलिस

पुलिस चैकिंग के दौरान एक बाइक में सवार तीन लोगों को रोका गया, जब नकाब हटे तो लड़कियां निकलीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

neeraj mishra

•

Updated: 18 Jan 2017, 11:35 PM IST

जबलपुर। बुधवार को छोटी लाइन के पास पुलिस जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान एक बाइक में सवार तीन नकाबपोश निकले। पुलिस ने तीनों को रोक लिया। जैसे ही नकाबपोशों ने नकाब हटाए पुलिस आश्चर्य चकित रह गई। दरसल पकड़े गए नकाबपोश लड़कियां थीं। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए उन्हें फटकार भी लगाई। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया।



पुलिस अधिकारी ने बताया कि आम तौर पर लड़कियां स्कूटी चलाती हैं। हालाकि कुछ लड़कियां बाइक भी चलाती हैं, लेकिन ट्रिपलिंग नहीं चलतीं। तीनों लड़कियों को जांच के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इस घटना से यह साफ हो गया है कि लड़कियां भी यातायात नियमों का उल्लंघन करती हैं।


पत्रिका सर्वे में हुआ था खुलासा

जबलपुर में किए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि 72 प्रतिशत पुरुष और 80 प्रतिशत महिलाएं वाहनों के दस्तावेज नहीं रखतीं। जबकि, 72 प्रतिशत पुरुष और 44 प्रतिशत महिलाएं लाइसेंस लेकर नहीं चलतीं। वहीं, चारपाहिया में यह आंकड़ा और कम निकला था।