13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

government principal jobs : इस जिले में होंगी कॉलेज प्राचार्यों की नियुक्ति, ‘कुर्सी’ की दौड़ में कई प्रोफेसर

राजनीतिक प्रभाव और पहुंच का उपयोग करने में भी दावेदार पीछे नहीं हैं। वर्तमान प्राचार्यों को पद पर बने रहने के लिए प्रक्रिया से गुजरना होगा। दावेदार जोड़-तोड़ में जुटे हैं। शहर से लेकर राजधानी तक सम्पर्क साधने से लोग चूक नहीं रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 12 Sep 2024, 2:39 PM IST

government principal jobs

government principal jobs

government principal jobs : शासकीय स्वशासी कॉलेजों में एक दशक बाद स्थाई प्राचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई तो दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आ गई है। प्राचार्यों की नियुक्ति योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर होनी है, लेकिन दावेदारों में जोर आजमाइश का दौर जारी है। राजनीतिक प्रभाव और पहुंच का उपयोग करने में भी दावेदार पीछे नहीं हैं। वर्तमान प्राचार्यों को पद पर बने रहने के लिए प्रक्रिया से गुजरना होगा। दावेदार जोड़-तोड़ में जुटे हैं। शहर से लेकर राजधानी तक सम्पर्क साधने से लोग चूक नहीं रहे हैं।

government principal jobs : योग्यता एवं इंटरव्यू के आधार पर अब शुरू की जा रही प्रक्रिया

government principal jobs : यहां लगतार बदलाव

मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय के लिए भी दावेदारों की संख्या में इजाफा हो गया है। कॉलेज में लगातार प्राचार्यों के बदले जाने और कुर्सी संभालने से बचने के कारण कॉलेज की प्रशासनिक एवं शिक्षण व्यवस्थाएं भी ढुलमुल गति से चल रही है। कॉलेज प्रबंधन ठोस निर्णय नहीं ले पा रहा है। कॉलेज में लंबे अर्से से एक स्थायी प्राचार्य की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कॉलेज प्राचार्य के लिए 8 प्रोफेसरों ने अपनी दावेदारी पेश की है। वर्तमान में डॉ.संध्या चौबे प्राचार्य की कुर्सी संभाल रही हैं।

government principal jobs : पीएमश्री के लिए भी जोड़तोड़

ऐसी ही स्थिति शासकीय पीएमश्री महाकौशल कॉलेज की भी है। यहां चार प्राध्यापक कुर्सी संभालने के लिए एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं। कुछ तो राजनीतिक नाव से कुर्सी साधने की कोशिश कर रहे हैं। वर्तमान में डॉ. एसी तिवारी प्राचार्य के रूप में यहां पदस्थ हैं। वहीं दूसरी और होमसाइंस कॉलेज, श्याम सुदंर कॉलेज, ओएफके कॉलेज में प्रोफेसरों ने रुचि नहीं दिखाई है। नियुक्ति और पदस्थापना के लिए 20 सितंबर से प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है।

government principal jobs : साइंस कॉलेज के लिए सर्वाधिक दावेदारी

ऑटोनॉमस साइंस कॉलेजों में प्राचार्य की कुर्सी के लिए सबसे ज्यादा प्रोफेसर दौड़ में हैं। जिले के कई वरिष्ठ और नए प्रोफेसर कतार में हैं। सभी ने योग्यता साबित करने अनुभव, योग्यता और अचीवमेंट जैसी जानकारी की रिपोर्ट आयुक्त उच्च शिक्षा को भेजी है। साइंस कॉलेज प्राचार्य बनने के लिए सर्वाधिक 11 प्राध्यापक लाइन में हैं। विदित हो कि वर्तमान में डॉ. एएल महोबिया प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं।

government principal jobs : जिले के ये कॉलेज शामिल

अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा के तहत संभाग में 35 कॉलेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस दायरे में जिले के शासकीय ऑटोनोमस साइंस कॉलेज, शासकीय ऑटोनोमस कला और वाणिज्य मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय, शासकीय ऑटोनोमस होम साइंस महिला महाविद्यालय, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया कॉलेज, श्याम सुंदर कॉलेज सिहोरा, पीएमश्री शासकीय महाकौशल कला और वाणिज्य महाविद्यालय शामिल हैं। पहले चरण में इन कॉलेजों को शामिल किया गया है।