कलश शोभायात्रा आज
कलश शोभायात्रा सम्मेलन स्थल से प्रारंभ होकर कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, आजाद चौक, गौरी तिराहा, पुराना बस स्टैंड से कचहरी वाले बाबा के दरबार में चादरपोशी होगी। इसके पश्चात शिवमंदिर बाबाताल में घंटा चढ़ाया जाएगा। शोभायात्रा हरदौल मंदिर, मैना कुंआ, कालभैरव चौक, झंडा बाजार होते हुए शुभारंभ स्थल पर आकर समाप्त होगी। सम्मेलन में मुख्य रूप से सागर की महापौर किन्नर गुरु कमला , किन्नर मुन्ना हाजी गंजबसौदा, सारिका कटनी, गनेशी गोटेगांव, नाजनी मिसरौध, सुरैया हाजी, साबरा हाजी भोपाल, तमन्ना, बबली झांसी सहित अनेक किन्नर गुरु पहुंच चुके हैं।