27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता पर महंगाई की एक और मार, इतने रुपए महंगा हुआ दूध

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से महंगाई की मार झेल रही जनता पर महंगाई की एक चोट, अब दूध भी हुआ महंगा..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Mar 2021, 6:28 PM IST

milk.png

,,

जबलपुर. पहले से ही पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के कारण महंगाई के बोझ तले दबी जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बाद अब दूध के दामों में इजाफा हुआ है जिसका असर सीधे तौर पर जनता की जेब पर पड़ेगा। रतलाम और ग्वालियर के बाद अब जबलपुर में भी डेयरी संचालकों ने दूध के दामों में इजाफा करने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें- घर में पति-पत्नी ने डाल रखी थी नकली नोटों का फैक्ट्री, देखें वीडियो

4 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ दूध
जबलपुर शहर में दूध के दामों में बढ़ोत्तरी करने का फैसला दूध डेयरी व्यवसायी संघ ने लिया है। संघ ने दूध के दाम प्रति लीटर 4 रुपए बढ़ा दिए हैं जिसके बाद अब जबलपुर में एक लीटर दूध के दाम 60 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। पहले दूध की कीमत 56 रूपए प्रति लीटर थी। दूध के दामों में इजाफे की वजह पेट्रोल-डीजल के दामों को बताया जा रहा है। डेयरी संचालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के कारण पशुओं का चारा और पशुआहार आदि सबकुछ महंगा हो गया है ।

ये भी पढ़ें- फटी जींस पर मचे बवाल में एमपी की एंट्री, कृषि मंत्री बोले लड़कियों को मर्यादा में रहने की जरुरत

ग्वालियर-रतलाम में पहले ही बढ़ चुके हैं दाम
बता दें कि इससे पहले ग्वालियर और रतलाम में भी दूध के दामों में इजाफा हो चुका है। फरवरी के महीने में रतलाम में दूध उत्पादकों की बैठक हुई थी जिसमें दूध के दामों को 12 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया था। रतलाम में हुई दूध उत्पादकों की बैठक के बाद उत्पादकों ने ये भी कहा था कि पिछले साल ही दूध के दामों में बढ़ोत्तरी की जानी थी लेकिन कोराना के कारण दूध के दामों में इजाफा नहीं किया गया था।

देखें वीडियो- बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान