26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी के सामने मां की जान लेने वाला आरोपी आशिक पकड़ाया…

mp news: पति को छोड़कर खुद से शादी करने का दबाव बना रहा था आरोपी आशिक, महिला ने मना किया तो उतारा था मौत के घाट...।
2 min read
Google source verification
jabalpur

इनसाइड में आरोपी नमन विश्वकर्मा। (फोटो सोर्स- पत्रिका और AI)

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर में शादीशुदा महिला की उसकी ढाई साल की बच्ची के सामने बेरहमी से चाकू से हत्या करने वाले आरोपी आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था और वो जैसे ही जंगल में अपनी छिपी हुई बाइक को लेने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद रायपुर भाग गया था।

पति को छोड़कर शादी करने का बना रहा था दबाव

वारदात 25 मई की है जब जबलपुर की रहने वाली शादीशुदा महिला का पति घर पर नहीं था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी नमन विश्वकर्मा उसके घर पहुंचा और महिला व उसकी ढाई साल की बेटी को बरगी बांध घुमाने के बहाने घर से ले गया। बरगी बांध से कुछ पहले जंगल में ले जाकर नमन ने महिला से पति को छोड़कर उससे शादी करने के लिए कहा लेकिन जब महिला ने इंकार किया तो गुस्से में आकर आरोपी नमन ने बेटी के सामने ही महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें- 172 साल बाद रेलवे में बड़ा बदलाव, स्लीपर कोच में मिलेगी ये सुविधा..

बाइक लेने आया तो पकड़ाया

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। उसने अपनी बाइक बरगी के रमनपुर जंगल में ही छोड़ दी थी। जिसे लेने के लिए आरोपी नमन जब वापस पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बाइक और चाकू को छिपा दिया था और फिर अपने कपड़े बदल लिए थे। वो हाइवे तक पैदल गया और फिर वहां से बस में बैठकर रायपुर चला गया था। पुलिस ने आरोपी नमन विश्वकर्मा के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।


यह भी पढ़ें- पत्नी के गहने लेकर गर्लफ्रेंड के साथ भागा पति..