16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: लड़की को नहीं बकरी को घूरने पर गांव में मच गया कोहराम, बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज

MP News: अक्सर हम सुनते हैं कि पुरुष महिला को घूर कर देखे तो, उसे जेल तक हो सकती है। यही नहीं कई बार घूर कर एक-दूसरे को देखने वालों की आपस में लड़ाई के मामले भी कम नहीं हैं... लेकिन जबलपुर का ये मामला कर देगा हैरान...

2 min read
Google source verification
mp news

जबलपुर. बकरी को घूरने से टोका तो युवक ने महिला पर लाठी से कर दिया वार।

MP News: अक्सर हम सुनते हैं कि पुरुष महिला को घूर कर देखता है तो उसे जेल तक हो सकती है। यही नहीं कई बार घूर कर एक-दूसरे को देखने वालों की आपस में लड़ाई तक हो जाती है। लेकिन जबलपुर में बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है।

यहां किसी लड़की या लड़के को नहीं बल्कि एक बकरी को घूरने से बवाल मच गया। बवाल इतना बढ़ा कि बकरी को घूरने वाले युवक और बकरी की महिला के बीच मारपीट हो गई। आलम ये रहा कि विवाद बढ़ता गया और आखिरकार मामला पुलिस के पास पहुंच गया।

यहां पढ़ें पूरा मामला

बकरी को घूरने से विवाद का ये मामला जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के करौंदी का है। दरअसल, 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पास एक बकरी है। मोहल्ले का ही एक युवक काफी देर से उसकी बकरी को घूर रहा था।

अपनी बकरी को युवक द्वारा ऐसे घूरता देख वृद्ध महिला से रहा नहीं गया और महिला ने युवक से पूछ लिया की बकरी को क्यों घूर रहे हो? महिला के इस सवाल पर युवक इतना भड़का कि गाली-गलौच पर उतर आया। गुस्साए युवक ने आपा खो दिया और वृद्ध महिला पर लाठी से वार कर दिया।

केस दर्ज कर तलाश शुरू

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लाठी के वार से घायल हुई महिला आरोपी की शिकायत करने थाने पहुंच गई। इसके बाद एमपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

थाना प्रभारी (TI) रमन सिंह मरकाम ने बताया कि यह पूरी घटना 22 अगस्त की है। शाम करीब 9 बजे करौंदी रांझी की रहने वाली 72 साल की बुजुर्ग महिला कौशल्या बाई बेन ने पुलिस थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह खाना खाने के बाद घर के बाहर खड़ी थी। मोहल्ले का रहने वाला कृष्णा सेन उसके घर के बाहर बंधी बकरी को घूर कर देख रहा था। इस पर बुजुर्ग महिला ने शख्स को टोक दिया।

इस पर भड़के शख्स ने डंडे से बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बचाने के लिए आए नाती को भी उसने जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। फिलहाल बुजुर्ग महिला का रांझी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है।

इन धाराओं के तहत दर्ज किया केस

पुलिस ने आरोपी कृष्णा सेन के खिलाफ धारा 296, 318 (1) 351(2) बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

MP Politics: SC-ST Reservation को लेकर कांग्रेस करेगी गांव-गांव यात्रा, चौपाल लगाकर जागरुकता अभियान

Janmashtami 2024: भस्म आरती में महाकाल का अद्भुत श्रृंगार, श्रीकृष्ण स्वरूप में आप भी करें दर्शन