27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्गी राजा ने पिया छाछ, पत्नी ने गाए मां नर्मदा के गीत, देखें वीडियो

नर्मदा परिक्रमा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह ने बडिया घाट से यात्रा शुरु की, सुबह से ही बढ़ चला था कारवां

2 min read
Google source verification
narmda parikrama of ex cm digvijaysingh

narmda parikrama of ex cm digvijaysingh

जबलपुर-नरसिंहपुर। नर्मदा यात्रा पर निकले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कारवां धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अपनी यात्रा के दूसरे दिन उन्होंंने बडिया घाट से यात्रा शुरु की और जल्द ही केसला टोला जा पहुंचे। दिग्गी राजा के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी पैदल चल रहे हैं।


भेंटस्वरूप दिए ५०-५० के नोट
सोमवार को यात्रा की शुरुआत उन्होंने बडिया घाट से की। करीब ७.३० बजे उन्होंने अपनी धर्म पत्नी अमृता सिंह के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की और यहां से वे रवाना हो गए। बडिया घाट से वे पास ही स्थित केसला टोला पहुंचे। बडिया घाट से केसला टोला तक नर्मदा परिक्रमा के दौरान नर्मदा के किनारे बसे गांव के लोगों ने उनका परंपरागत रुप से अभिवादन किया। इस दौरान सिंह ने महिलाओं को आभारस्वरूप 50-50 रुपए के नोट भी भेंट किए।


अमृता ने गाए नर्मदा गीत
यात्रा के दौरान जब दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह केसला टोला पहुंचेे तो वहां ग्रामीणों ने उनका अभिवादन किया। इस दौरान अमृता सिंह ने ग्रामीण महिलाओं से खूब बात की और उनके साथ बैठकर मां नर्मदा के भजन भी गाए। मां नर्मदा के महत्व के बारे में भी जाना। यहां दिग्विजय सिंह ने सरपंच से गांव में राशन वितरण प्रणाली और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दिग्विजय सिंह ने यहां आई महिलाओं को ढोलक-मंजीरा खरीदने के लिए राशि भेंट की।


छोटे-बड़े नेता भी शामिल
दिग्विजय सिंह की इस यात्रा में उनके साथ कांग्रेस के कई प्रमुख नेता भी शामिल हैं। इन नेताओं में वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा के अलावा स्थानीय कांग्रेसी नेता विश्वनाथ गुमाश्ता भी शामिल हैं। पहले दिन की यात्रा की तुलना में दूसरा दिन की यात्रा की शुरुआत में उनके साथ लोगों की भीड़ काफी कम रही। सोमवार को सुबह लगभग 100 लोग ही उनके साथ यात्रा में दिखे। दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा अभी तक करीब 6 किलोमीटर की हो चुकी है। आज वे लगभग इतना ही सफर और तय करके लिंगाघाट पहुंचेंगे जहां वे भोजन करेंगे। यहां कुछ देर विश्राम भी करेंगे और फिर यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

image