12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

nizamuddin coronavirus infections : दिल्ली निजामुद्दीन से गुपचुप जबलपुर पहुंचे 122 लोग, पूरे शहर को डाला खतरे में

कोरोना का कहर: दिल्ली निजामुद्दीन से गुपचुप जबलपुर पहुंचे 122 लोग, पूरे शहर को डाला खतरे में  

3 min read
Google source verification
nizamuddin markaz

तबलीगी जमात के लोगों का स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बुरा बर्ताव

जबलपुर। जिले के 132 लोगों की निजामुद्दीन इलाके में मिली ट्रेवल हिस्ट्री के बाद हरकत में आए जिला और पुलिस प्रशासन ने 122 लोगों की पचान कर ली है। हालांकि, इनमें 31 लोग अलग-अलग शहरों में नौकरी या अन्य कारणों से गए हुए हैं। इन लोगों का पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर सत्यापन किया। अब शहर में रह रहे 91 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखने की कवायद की जा रही है। निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों कुछ प्रकरण सामने आने के बाद वहां के एक किमी के दायरे में रह रहे लोगों को मोबाइल कॉल डिटेल और टावर लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया गया था। 132 लोगों का मोबाइल नम्बर जबलपुर से जुड़ा और सक्रिय मिला था।

मिली थी ट्रेवल हिस्ट्री : टावर लोकेशन के आधार पर किया गया था ट्रैस
निजामुद्दीन से शहर आए 122 लोगों की हुई पहचान, किए जाएंगे होम क्वारंटाइन

मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर 132 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। इसमें 122 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। 31 लोग शहर में नहीं हैं। अभी तक कोई बीमार नहीं मिला है। फिर भी सभी को होम क्वारंटाइन कराया जा रहा है।
- अमित सिंह, एसपी

जिले के इन क्षेत्रों के हैं लोग
इन लोगों में अधारताल, विजय नगर, कटंगा, गोराबाजार, गोरखपुर, बिलहरी, सिविल लाइंस, ओमती, मदनमहल, गढ़ा, संजीवनी नगर, ग्वारीघाट, पाटन, मझौली, भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 31 लोग दिल्ली, पुणे, बिहार सहित अन्य राज्यों व शहरों में हैं। हालांकि उनके मोबाइल नम्बर जबलपुर के ही हैं। ये नौकरी के चलते या पढ़ाई के कारण दूसरे शहरों में हैं।

हैदराबाद से बाइक से लौट रहे 11 युवकों को पकड़ा
हैदराबाद में रहने वाले 11 युवकों को तिलवारा पुलिस ने शनिवार रात 10 बजे बायपास पर चैकिंग के दौरान रोक लिया। युवकों में सभी अमेठी (यूपी) के रहने वाले हैं। वे छह बाइक से हैदराबाद से निकले थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका और जांच के बाद सभी को छोड़ दिया। तिलवारा टीआई रीना पांडे के अनुसार सभी युवक हैदराबाद में समोसा बनाने का काम करते थे। 24 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से काम बंद हो गया है। तिलवारा पुल क्रॉस करने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। आधार कार्ड और हाइवे क्रॉसिंग की पर्ची दिखाने और उनके परिजन से बात कर सभी को जाने दिया गया।


होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर एफआईआर
पाटन पुलिस ने महाराष्ट्र से आए और 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किए गए व्यक्ति पर लोगों के जीवन पर संकट खड़ा करने पर शनिवार को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार पाटन कार्यालय के भृत्य रमेश कुमार पटवा ने नायब तहसीलदार की तरफ से प्रस्तुत शिकायत में बताया कि गाड़ाघाट निवासी रंजीत बर्मन महाराष्ट्र से वापस था। उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में घर में ही रहने के लिए कहा गया था। लेकिन, वह गांव में घूम-घूमकर लोगों के जीवन को संकट में डालने का कृत्य कर रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।