
बिजली कंपनी में कई पदों पर भर्ती की तैयारी, इस तरह होगा रिक्रूटमेंट
जबलपुर. मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में करीब 300 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। डिपार्टमेंट की ओर से सुनिश्चित किया गया है कि, चयनित अभ्यार्थियों को डायरेक्ट एग्जाम के जरिए रिक्रूट किया जाएगा। इसके लिए अगले महीने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस संबंध में ऊर्जा सचिव संजय दुबे द्वारा जानकारी दी गई है।
MPPEB करेगा नोटिफिकेशन जारी
बता दें कि, बुधवार को ऊर्जा सचिव संजय दुबे जबलपुर में एक आधिकारिक टूर पर आए थे। यहां मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, शासन से अनुमति मिलने के बाद विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को पत्र लिख दिया गया है। उम्मीद है कि, करीब एक महीने में इसकी प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी कंपनियों में अभियंताओं के पद भरे जाने हैं। इसके अलावा सहायक अभियंता के पद भी भरे जाएंगे।
आफिस ढांचे में बदलाव
इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि, मध्य प्रदेश की बिजली कंपनी के ऑफिस के ढांचे में बदलाव किया जा रहा है। विभागीय संचरना और पदों को मौजूदा जरूरतों के हिसाब से बढ़ाया और घटाया जाना है। इस बदलाव को शासन की तरफ से मंजूरी के लिए भी भेज दिया गया है। प्रमुख सचिव ने उम्मीद जताई है कि, जल्दी ही शासन स्तर पर भी इस पर सहमति मिलेगी, जिसके बाद बदलाव प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
चैनल गेट में सिर डालते ही फंस गई युवक की गर्दन, देखें वीडियो
Published on:
10 Feb 2022 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
