इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए इंदौर पुलिस द्वारा शहर को अपराध मुक्त करने के लिए अनोखी पहल की गई है। बता दें कि, इंदौर पुलिस ने अपराधियों के पोस्टर शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर लगाने शुरु कर दिए हैं। इसके साथ ही, पुलिस आमजन से अपील भी कर रही है कि, पोस्टर पर दिखाई देने वाले अपराधियों से जुड़ी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा, साथ ही उसे इनाम भी दिया जाएगा।