कटनी। करोड़ों का हवाला और फर्जी खातों से लेनदेन के जिस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा है। कोतवाली थाने में पहली एफआईआर दर्ज करवाने वाले शख्स को इन दिनों रात में नींद नहीं आ रही है। हम बात कर रहे हैं फर्जी फर्म एसके मिनरल्स के कथित डायरेक्टर रजनीश तिवारी की। सालों साल तक रजनीश के बिना जानकारी के चल रहे फर्म का पता उसे 30 मार्च 2016 को चला।