scriptशिफूजी शौर्य भारद्वाज ने कहा- बेटियों से छेडख़ानी व रेप करने वालों को ये मिले सजा | shifuji shaurya bharadwaj latest news | Patrika News

शिफूजी शौर्य भारद्वाज ने कहा- बेटियों से छेडख़ानी व रेप करने वालों को ये मिले सजा

locationजबलपुरPublished: Jul 09, 2018 08:33:53 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

दरिंदों को चौराहे पर दी जाए सजा

shifuji shaurya bharadwaj latest news

shifuji shaurya bharadwaj latest news

जबलपुर। अपने अलग अंदाज के लिए युवाओं के बीच लोकप्रिय कमांडो ट्रेन शिफूजी शौर्य भारद्वाज एमपी व देश में बढ़ रही छेडख़ानी व रेप की घटनाओं से दुखी हैं। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि ऐसे दरिंदों को जमीन में गाड़ देना चाहिए या फिर चौराहे में फंदे पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये दरिंदे मातृभूमि के लिए कलंक हैं। इन्हें जो भी सजा दी जाए वह कम है। शिफूजी अल्प प्रवास पर जबलपुर आए हुए हैं। पत्रिका से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि निर्भया और इनके जैसे अन्य कांड हमारी संस्कृति पर दाग हैं। इन दागों को हर हाल में मिटाया जाना चाहिए।

ये सोच की गंदगी
शिफूजी ने कहा कि रेप की वारदातें गंदी होती सोच का प्रमाण है। हमारी संस्कृति में कन्याओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। महिलाओं को मां के रूप में सम्मान दिया जाता है। रेप की लगातार बढ़ रही घटनाएं कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि युवाओं में नैतिक मूल्य घट रहे हैं। उन्होंने इसके लिए संचार माध्यमों और सोशल मीडिया को भी दोषी माना, लेकिन उनका कहना है कि रील लाइफ और रियल लाइफ में बेहद फर्क है। हर युवा को यह समझना होगा। युवाओं से यही अपील है कि वे संस्कृति और नैतिक मूल्यों को समझें। इसको अपनाकर खुद का, समाज का और देश का गौरव बढ़ाएं।


दें एकता का संदेश
वल्र्ड के बेस्ट कमांडो ट्रेनर शिफूजी ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण देश को बांटने पर तुले हैं। हिन्दू-मुसलमान या अन्य मजहब की बातें करते हैं। हमें मिलकर दिखा देना चाहिए कि हम केवल भारतवासी हैं। अगर दुश्मन के लोग गोलियां बरसाते हैं कि वे ये नहीं देखते कि सामने वाला कौन है? उनके लिए तो भारत का हर नागरिक दुश्मन है, चाहे वह किसी भी मजहब का हो…। हमें भी बता देना चाहिए कि हर मजहब को मानकर भी हम सच्चे भारतवासी हैं। हिन्दू और मुसलमान को आपस में बांटकर देश को तोडऩे का प्रयास करने वालों को कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।

मां तो मां होती है
बेटे के लिए मां तो आखिर मां होती है। वह बड़े या छोटे बेटे में भेद नहीं करती। वह हर बेटे को अपने आंचल की छांव देती है। यही मां है हमारी भारत मां…। हम किसी भी जाति, धर्म और संप्रदाय के हों। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत मां की माटी सभी को एक सा अनाज, हवा और पानी दे रही है। हम सब इस मां के कर्जदार हैं। जरूरी है कि अब हम सभी एक हो जाएं और देश के लिए सोचें। इसकी मिट्टी की शान के लिए हाथ से हाथ मिलाकर मर मिटने का तैयार रहें। इसकी शान बनी रहेगी तो हमारी आने वाली पीडिय़ां सुरक्षित रहेंगी और हम पर गर्व करेंगी।

किसान को मिले मान
शिफूजी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। अगर किसान कमजोर हुआ तो समझ लो कि दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कमजोर हो रहा है। किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। अन्नदाता को उसका वाजिब हक मिलना चाहिए। अगर देश की कृषि मजबूत हो गई तो हमारी अर्थव्यवस्था को कोई डिगा नहीं पाएगा।


शिफूजी से जुड़े कुछ फैक्ट्स
– ‘बागी’ और बागी-2 फिल्म में काम कर चुके ग्रांड मास्टर शीफूजी शौर्य भारद्वाज टाइगर श्रॉफ के ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन गुरु हैं।
– 2008 से दुनिया के बेस्ट कमांडो ट्रेनर का खिताब भी उन्हें मिला हुआ है।
– वर्तमान में वे सबसे घातक और खतरनाक कमांडोज के चीफ कमांडों मेंटर हैं और 20 साल के दौरान आज तक एक रुपया भी स्पेशल फोर्स से नहीं लिया।
– वह 7 देशों के सबसे बेहतरीन कमांडों को ट्रेनिंग देते हैं, जिसमें इजरायली कमांडो भी शामिल हैं।
– एक दर्जन से ज्यादा सेल्फ डिफेंस टेकनिक को इजाद करने वाले शीफूजी को ‘मिशन प्रहार’, ‘मिशन मेरी मिट्टी’, ‘शत्रु विनाशक कीलिंग स्किल’ के लिए जाना जाता है।

हॉलीवुड में भी नाम
– बॉलीवुड का शायद ही कोई स्टंट डायरेक्टर या एक्शन फिल्म मेकर हो जो ग्रांड मास्टर शीफूजी शौर्य भारद्वाज को न जानता हो।
– वे हॉलीवुड की स्पेशल फ़ोर्स 1, स्पेशल फोर्स 2, द रॉयल मरीन डेथ ऑफ़ इमोर्टल्स, द लीजेंड ऑफ ईराक वॉ, स्नाइपर विंग्स सीरीज की फिल्मों में चीफ एक्शन मेंटर रह चुके हैं।
– वे करीब 37 लाख युवतियों महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे चुके हैं। आपने अजय देवगन, काजोल, रोहित शेट्टी और श्रद्धा कपूर को भी ट्रेनिंग दी है।
– उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान से जीने का हक है। कोई उन्हें बुरी नजर से देखने की कोशिश भी करे तो उसको सबक सिखाया जाना चाहिए।
– इसमें उन्हें सिचुएशन के हिसाब से रिएक्ट टेक्टिक्ट्स, सरवाइवल टेक्टिक्ट्स और एंटी रेप टेक्टिक्ट्स के बारे में सिखाया जा रहा है। मार्शल आर्ट स्पोट्र्स के साथ ही आम लोगों के लिए भी बहुत जरूरी है।
– ‘टू रूपीज फॉर स्माइल’ संस्था की ओर से ऑर्गनाइज प्रोग्राम में शिफूजी ने महिलाओं को छोटे-छोटे टिप्स दिए और उनका मनोबल बढ़ाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो