
Summer update : शहर में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी की दस्तक हो गई है। दिन में पारा लगातार 30 डिग्री के पार चल रहा है। रात का न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते ठंड लगभग गायब रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बादल छा सकते हैं। 20 फरवरी को दिन-रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 21 फरवरी को जबलपुर संभाग सहित प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अलग-अलग स्थानों पर बने इन मौसमी प्रणालियों के असर से हवा का रुख बदल गया है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिससे बादल-बारिश की स्थिति बन गई है।
बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इससे रात को ठंड महसूस नहीं हुई । दिन में चटक धूप के चलते अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
Updated on:
20 Feb 2025 01:32 pm
Published on:
20 Feb 2025 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
