6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

murder – महज 1150 रुपए के लिए बुजुर्ग की नृशंस हत्या, लुटेरे निकले आपस में रिश्तेदार

जंगल में ले जाकर बुजुर्ग के गुप्तांग में पटका पत्थर

2 min read
Google source verification
Two youths killed by the old man for the robbery of rupees 1150 only,Murder in Jungle,Old Man Murder,Attempt to murder,Murder for Loot ,Murder in Jabalpur,Murder Case Investigation,Police Expose The Old Man Murder Mystery,Old Man Murder Case to Accused Armed By Jabalpur Police ,Jabalpur Police,Police Of MP,MP Police,Latest News in Murder Case,Murder News in Hindi  ,The killer Two youths killed by the elderly for the robbery  ,Murder ,The brutal murder of the elderly for just 1150 rupees;,jabalpur police,

Two youths killed by the old man for the robbery of rupees 1150 only

जबलपुर। दो युवकों ने मिलकर महज 1150 रुपए लूटने के लिए एक वृद्ध की नृशंस हत्या कर दी। मामला मझौली थाना की इंद्राना चौकी अन्तर्गत कौनी खुर्द के जंगल में बुजुर्ग की हत्या का है। पुलिस ने जांच में इस हत्याकांड का सच सामने आ गया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने बुजुर्ग की हत्या रुपए लूटने के लिए की थी। आरोपित लूट के इरादे से वृद्ध को अपने साथ घने जंगल में ले गए। फिर वहां वृद्ध के गुप्तांग पर पत्थर पटक-कर उसे मौत के घटना उतारा और मृतक के पास रखे रुपए लूटकर भाग गए। पकड़े गए दोनों आरोपित रिश्तेदार हैं।

पुलिस ने दबिश दी तो घर में नहीं मिले
एडिशनल एसपी संजय साहू, एसडीओपी सिहोरा अशोक तिवारी ने बताया कि गुरुवार को कौनी खुर्द गांव के जंगल में नगरधा निवासी अदाली बर्मन (56) की इंद्राना बनखेड़ी तिराहे पर लाश मिली थी। जिसकी अज्ञात आरोपियों ने गुप्तांग में पत्थर पटक कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मृतक अदाली बर्मन को रात में इंद्राना हिरन नदी पुल के पार पिपरिया निवासी सुरेश गड़ारी और उसके छोटे भाई की पत्नी के भाई राजेंद्र उर्फ नंदकिशोर गड़ारी के साथ शिवहरी के घर पर देखा गया था। संदेह पर पुलिस ने दोनों के घर पर दबिश दी, लेकिन दोनों गायब थे। शनिवार को खोजबीन के दौरान दोनों को नेंगई में पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अदाली की हत्या करने की बात बताई।

धोती में बंधे रुपए को देखकर बदली नीयत
आरोपितों ने बताया कि 10 दिसम्बर को रात 11 बजे दोनों मोटर साइकिल से पिपरिया आए थे। दोनों ने नगरधा सिंगलदीप निवासी शिवहरी बर्मन के घर पहुंचे, वहां अदाली पहले से बैठा था। राजेंद्र ने शिवहरी के पास से देशी शराब ली। इसी दौरान उसकी नजर अदाली की धोती में बंधे रुपए पर पड़ी। उसने सुरेश से कहा कि इसे शराब पिलाकर लूटते हैं। शराब पीने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर अदाली को बैठाकर कौनी खुर्द के जंगल में ले गए, तीनों ने मिलकर फिर शराब पी।

सीने, मुंह पर मारी लात, फिर पटका पत्थर
शराब पीने के बाद सुरेश ने अदाली के मुहं में लात मारी, जिससे वह जमीन पर लुड़क गया। सीने और मुंह पर मारने से अदाली बेहोश हो गया। आरोपितों ने धोती में बंधे रुपए खोलकर निकाल लिए, वही पास में पड़े पत्थर को उठाकर अदाली के गुप्तांग पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपितों के पास से लूटे गए 1150 रुपए जप्त किए हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मझौली अशोक तिवारी, चौकी प्रभारी इंद्राना, एएसआई आरएन गौतम, प्रधान आरक्षक जगदीश चढ़ार, आरक्षक आशीष बघेल की भूमिका रही।