5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का लेटेस्ट ट्रेंड, दूल्हे को जंचती है सिर्फ यही पगड़ी

पगड़ी का स्टाइल

2 min read
Google source verification
Wedding dress: dulha ki special pagdi

Wedding dress: dulha ki special pagdi

जबलपुर . लोगों में हमेशा से सजावट के प्रति आकर्षण रहा है शायद इसीलिए वेदों में भी सोलह शृंगार का वर्णन किया गया है। समय की टेंडेसी के साथ सजावट शब्द फैशन में तब्दील हो गया। स्कूल से लेकर कॉलेज या कोई भी फील्ड हर कोई अपने आपको एकदम एक नए अंदाज में रखता है या रखना पसंद कर रहा है।


सेलेब्रिटी फैशन बना लेटेस्ट टे्रंड
पहले एक समय था जब शादी में दूल्हे-दुल्हन की एक ट्रेडिशनल ड्रेस होती थी। आज लोगों की फेन्टेसी बदल गई है। वे कैजुअल और डिफरेंट ड्रेसकोड को पसंद कर रहे हैं। यूथ अपनी खुद की एक अलग और यूनिक स्टाइल कैरी कर रहा है जो पर्सनल सोच पर बेस्ड है। देखा जाए तो साल में करीब चार बार फैशन का ट्रेंड बदलता है।


एक समय था जब लोग ट्रेडिशनल लुक को कैरी करते थे लेकिन आज लोग इतने कॉन्सियस हो गए है कि वे अपनी फैशन खुद बना रहे हैं। इसमें वे किसी मूवी से इंस्पायर होकर नहीं, बल्कि एक-दूसरे से इस्पायर होकर डे्रसिंग सेंस कैरी कर रहे हैं।


वेडिंग ड्रेस भी चेंज
फिल्मों से इंस्पायर न होकर यंगस्टर केवल कैजुअल लुक को दोहरा रहा है ऐसा नहीं है। बल्कि औपचारिक अवसरों पर भी ये बात उभरकर सामने आ रही है। शादियों में भी सिटी फेशन कुछ अलहदा होती जा रही है। दूल्हे की लुक तो पगड़ी के बिना अधूरी सी लगती है। जिस तरह फैशन में बदलाव आ रहा है, ठीक वैसे ही पगड़ी का स्टाइल भी बदल रहा है। पहले ज्यादातर दूल्हे पिंक या फिर सफेद पगड़ी पहनते थे लेकिन ये बात अब पुरानी हो गई है। आजकल कलरफुल,फ्लोरल प्रिंट, सिल्क आदि के साथ मैचिंग पगड़ी ग्रूम की पसंद बनी हुई है।


विदेशों की स्टाइल भी खास
आज कपड़ों के साथ लोगों की बॉडी लैंग्वेज, बातचीत का तरीका में भी बदलाव आया है, जिसमें हॉलीवुड के एक्टर की स्टाइल भी यूथ में देखी जा रही है। जिसमें कई लोग जस्टिन बीबर, डीजल बिन आदि की डेसिंग सेंस को भी फॉलो कर रहे हैं।