
wedding girls
wedding girls : शहर में चाकूबाजी की घटनाएं नहीं थम रही है। मामूली बातों पर ही बदमाश चाकू मार रहे हैं। रांझी में दो जगह वारदात हुई। रविवार रात सिविल अस्पताल के सुरक्षाकर्मी को एक बदमाश ने चाकू से घायल कर दिया। इधर, बारात मेें तीन युवकों पर चाकू से वार किया गया। रिपोर्ट लिखाने पर आरोपी ने सुरक्षाकर्मी को जान से खत्म करने की धमकी दी। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
रांझी पुलिस ने बताया कि रांझी सिविल अस्पताल परिसर में ही पंचम यादव (26) रहता है। वह अस्पताल में सुरक्षाकर्मी है। रविवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक उसकी ड्यूटी थी। वह मुय द्वार के पास बैठा था। वहां विनय और उसका दोस्त आए। दोनों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। इंकार किया तो दोनों आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसके पेट में चाकू घोंपने का प्रयास किया। पंचम पीछे हट गया और चाकू उसके हाथ में जाकर लगा। आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद स्टाफ बाहर आया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। इधर गोरखपुर पुलिस ने बताया कि मांडवा बस्ती निवासी भटा यादव (22) रविवार को सामुदायिक भवन के पास खड़ा था, तभी वहां मोनू और सागर आए। दोनों ने उससे अभद्रता की और उस पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
इधर, रांझी के शांति नगर अयप्पा मंदिर के पास आयोजित विवाह समारोह में रविवार रात एक बाराती ने तीन युवकों पर चाकू से वारकर घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रांझी पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया। सोमवार को उसे गिरतार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि अयप्पा मंदिर के पास विवाह समारोह में शामिल सौरभ बर्मन को खाना खाते समय वहां काम कर रहे बालमुकुंद कोल का धक्का लग गया। इस पर सौरभ ने उससे मारपीट कर चाकू से वार कर दिया। साथी परमेश्वर ठाकुर और विष्णु ठाकुर उसे बचाने पहुंचे, तो सौरभ ने उन दोनों को भी चाकू मार दिया। इससे विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच कर रही है।
Updated on:
17 Dec 2024 05:47 pm
Published on:
17 Dec 2024 04:06 pm
