
Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी-अपनी भागीदारी निभाकर भारी संख्या में वोट की अपील की है।
बता दें कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र है इनमें कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जबकि बस्तर और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इस चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं हालांकि, कांग्रेस के कवासी लखमा और भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।
बस्तर लोकसभा के लिए 8 विधानसभा में कुल 1957 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मतदान केंद्र दंतेवाड़ा जिले में हैं। यहां 273 केंद्र है वहीं सबसे कम 212 मतदान केंद्र बस्तर विधानसभा में हैं। इसके अलावा नारायणपुर में 265, जगदलपुर में 247, कोण्डागांव में 242, चित्रकोट में 240, बीजापुर में 245 और कोंटा में 233 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 234 केंद्रों की शिटिंग भी की गई है।
लोकसभा निर्वाचन 2019 में बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचकों की कुल संख्या 13,77,935 थी, जो अब लोकसभा निर्वाचन 2024 में नामावली फ्रीज किये जाने के पश्चात बढ़कर 14,72,207 हो गयी है। इस प्रकार प्रथम चरण में पिछले लोकसभा निर्वाचन की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 94,272 (6.84 प्रतिशत) की वृध्दि हुई है। मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है-
कुल मतदाता- 14,72,207पुरूष मतदाता – 7,00,476महिला मतदाता – 7,71,679
Updated on:
19 Apr 2024 08:44 am
Published on:
19 Apr 2024 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
