7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG BIG BREAKING : टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 5 नक्सलियों की मौत,12 घायल, बस्तर IG ने किया दावा

Chhattisgarh Naxal Attack: बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद पर स्थित टेकलगुडे़म हमले में सिर्फ फोर्स ही नहीं बल्कि नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आई जी बस्तर सुंदरराज पी के मुताबिक इस हमले में 5 नक्सली मारे गए है तथा 12 से अधिक के घायल होने की खबरें है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 3 Feb 2024, 11:15 AM IST

cg_naxal_attack_2024.jpg

Tekalguda encounter update: बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद पर स्थित टेकलगुडे़म हमले में सिर्फ फोर्स ही नहीं बल्कि नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आई जी बस्तर सुंदरराज पी के मुताबिक इस हमले में 5 नक्सली मारे गए है तथा 12 से अधिक के घायल होने की खबरें है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।

यह भी पढ़े: नक्सलियों ने मचाया उत्पात...पुलिया निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग, मजदूरों को दी धमकी

Naxalite Encounter: बताया जाता है कि घटना के दौरान नक्सली अपने घायल साथियों को उठाकर ले जाते देखे गए हैं। इलाके के मीनागट्टा में कई घायल नक्सलियों के इलाज किए जाने की भी बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक हमले के लिए एम्बुश वाली टुकड़ी को देवा लीड कर रहा था। घटनास्थल पूवर्ती से मात्र 6 किमी ही दूर है। देवा पिछले एक पखवाड़े से पूवर्ती इलाके में कैंप किए हुए था। उसके साथ लगभग 200 लोगों की टीम थी। इसी टीम ने सर्वाधिक फायरिंग की थी। फोर्स की व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म व्हीकल ने यहां पर अपना कमाल दिखाया और इसमें बैठकर ही जवानों ने नक्सलियों का एम्बुश तोड़ा।

यह भी पढ़े: IT Raid in CG : पूर्व मंत्री व कारोबारियों के ठिकानों से 2.50 करोड़ की ज्वैलरी जब्त, नगद समेत मिले यह अहम दस्तावेज