
CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया चल रही हैं। इसी के साथ ही नेताओं के पार्टी छोड़ने का भी सिलसिला चल रहा है। बीते कुछ दिनों से कई कांग्रेसियों ने पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हुए, वहीं आज भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जगदलपुर के कई बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति (BJP Party) में सभी ने पार्टी की सदस्यता ली।
बता दें कि भाजपा जीत हासिल करने जोरों-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रही है। सीएम साय समेत अन्य नेता लगातार चुनावी सभा कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री साय ने बकावंड़ के किंजोली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सभी कांग्रेसी अपनी पार्टी से नाता (80 Congressmen join BJP) तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी का दामन थामने वाले नेताओं (Amarnath Maurya joins BJP) में अमरनाथ मौर्य भी शामिल है। उन्हें स्थानीय राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है। इसके अलावा 5 जनपद सदस्य के साथ-साथ 80 लोग भाजपा में शामिल हुए।
Congress Latest News: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबती नाव है। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार ने लोगों को परेशान किया। पहले छत्तीसगढ़ में भूपेश टैक्स लगता था, अब लोकसभा चुनाव लड़ने प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। बीजेपी सरकार ने मोदी की गारंटी पर काम किया है, जल्द ही बाकी बची घोषणाओं को भी पूरा (Congress Party) किया जाएगा।
Congress Worker Join BJP: जब से छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है तब से पार्टियों में दलबदल भी जारी है। अब तक करीब 4000 कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। राजिम से 1600 कांग्रेस कार्यकर्ता, कोरबा से 1200, सरायपाली विधानसभा से 500, भिलाई कश्तर से 150, दुर्ग से 1200 लोग,जैजैपुर से केशव चंद्रा व कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर भाजपा में शामिल हुए। इधर (Congress joins BJP) जांजगीर चांपा में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पुनिता प्रजापति भी बीजेपी शामिल हुए हैंं।
Updated on:
23 Mar 2024 05:52 pm
Published on:
23 Mar 2024 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
