Youth Love Marriage : बस्तर जिले में पिछले दिनों बकावंड थाना क्षेत्र में दो प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर अपनी प्रेम कहानी का अंत कर लिया।
जगदलपुर।Youth Love Marriage : बस्तर जिले में पिछले दिनों बकावंड थाना क्षेत्र में दो प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर अपनी प्रेम कहानी का अंत कर लिया। यही वाक्या पिछले हफ्ते दंतेवाड़ा और गीदम में भी घटित हुआ जिससे इस तरह के प्रेम प्रसंग में युवक युवतियों की मानसिकता का प्रभाव देखा जा सकता है।
एक जानकारी के मुताबिक बस्तर में हर सप्ताह एक न एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग रहा है। इनमें अधिकांश जोड़ों की उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच होती है। सबसे अहम बात यह है कि इनमें से 50 फीसदी जोड़े कुछ दिन बाहर रहते हैं। फिर घर लौट आते हैं बाकी नादानी में गलत कदम उठा लेते।
बस्तर जिले की बात की जाय तो नाबालिग अथवा बालिग प्रेमी जोड़े भागने की कई मामले सामने आ रहे हैं। वर्ष 2022 में 9627 शिकायतें महिला आयोग को मिली है। बस्तर जिले की बात किया जाए तो हर सप्ताह इस तरह के कई मामले दर्ज होते हैं। इनमें से ज्यादातर केस में बरामदी के बाद प्रकरण कायम होता है तो कई में समझौता हो जाता है जबकि नाबालिग मामले में लड़के पर पाक्सो एक्ट लगता है। कई मामले थाने तक ही नहीं पहुंच पाते।
मोबाइल से दोस्ती पड़ती है भारी
इस तरह के ज्यादातर केस सोशल मीडिया के संपर्क से होकर आती है। इन दिनों लड़कियां सोशल मीडिया के माध्यम से नये और अनजान लोगों से दोस्ती कर मोबाइल पर घंटों समय बिताती है और अंत में बहकावे का शिकार होकर पढ़ाई लिखाई के उम्र में अपनी हद पार कर घर से बाहर कदम बढ़ा लेती है। इस तरह के घटनाओं में अधिकांश मामलों में लडकियों को धोखा ही मिलता है और अपनी जिंदगी के बेहतरीन समय खो देती है।