
शेख तैय्यब ताहिर cg election 2023 : विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों ने अधिकतर करोड़पति प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। चुनावी मैदान में उतरे राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं के हलफनामें बताते हैं कि सिर्फ प्रत्याशी ही नहीं बल्कि उनकी पत्नियां भी करोड़पति हैं। पत्रिका ने बस्तर संभाग के चुनावी मैदान में उतरे राष्ट्रीय दल और दो विशेष प्रत्याशियों के हलफनामों की पड़ताल की और जाना की आखिरकार लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों की पत्नियों की क्या स्थिति हैं। इसमें चौकाने वाले आंकड़े सामने आए। बस्तर संभाग की 12 सीटों पर विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे 26 उम्मीदवारों में से 7 की पत्नियां करोड़पति हैं।
इतना ही नहीं इनमें 9 प्रत्याशी की पत्नियां तो अपने पतियों से भी अमीर हैं।
तीन कांग्रेसी तो चार भाजपा प्रत्याशियों की पत्नियां करोड़पति: जिन प्रत्याशियों में 7 की पत्नियां भी करोड़पति हैं, उनमें कांग्रेस की तीन और भाजपा की चार पत्नियां शामिल हैं। बता दें कि यह आंकड़े तब के हैं जब अधिकांश प्रत्याशियों की पत्नियां घरेलू महिलाएं हैं। वहीं सोना रखने के मामले में भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। कांग्रेस,भाजपा,जकांछ, आप और सीपीआई के उम्मीदवारों व उनके पत्नियों के पास 13 किलो से अधिक का सोना है। विस चुनाव में बस्तर में प्रमुख 26 प्रत्याशियों के हलफनामें की पड़ताल के बाद यह खुलासा हुआ है।
जतिन की पत्नी सबसे अमीर, इसके बाद मोहन मरकाम
चुनाव में प्रत्याशियों ने जो हलफनामा दिया है उस पर नजर डालें तो इसमें टॉप 3 में कांग्रेसी नेताओं के नाम आते हैं। लेकिन अमीर पत्नियों के मामले में भाजपा की संख्या अधिक है। इस सूची में सबसे अमीर प्रत्याशी जगदलपुर विधानसभा से कांग्रेस के जतिन जायसवाल की पत्नी का नाम आता है। वह प्रत्याशियों में 16 करोड़ के साथ सबसे अमीर होने के साथ साथ उनकी पत्नी के पास भी 7 करोड़ 67 लाख की संपत्ति है। इसके बाद मोहन मरकाम की पत्नी का नंबर आता है जिनके पास 3 करोड़ 56 लाख रुपए की संपत्ति है। मरकाम की पत्नी के पास सबसे अधिक एक किलो सोना (कीमत 30 लाख) है। इसी तरह भाजपा में भी विक्रम उसेंडी, नीलकंठ टेकाम और केदार कश्यप की पत्नियां करोड़पति है।
| विधानसभा | पार्टी | प्रत्याशी | पति की संपत्ति | पत्नी की संपत्ति |
| बीजापुर | कांग्रेस | विक्रम मंडावी | 1.31 करोड़ | 2.55 करोड़ |
| जगदलपुर | कांग्रेस | जतिन जायसवाल | 8.47 करोड़ | 7.67 करोड़ |
| नारायणपुर | भाजपा | केदार कश्यप | 1.87 करोड़ | 1.60 करोड़ |
| कोंडागांव | कांग्रेस | मोहन मरकाम | 1.70 करोड़ | 3.56 करोड़ |
| केशकाल | भाजपा | नीलकंठ टेकाम | 20 लाख | 1.46 करोड़ |
| केशकाल | कांग्रेस | संतराम नेताम | 1.5 करोड़ | करीब 1 करोड़ |
| अंतागढ़ | भाजपा | विक्रम उसेंडी | 3.63 करोड़ | करीब 1 करोड़ |
Published on:
31 Oct 2023 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
