9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: पर्व और व्यापार पर छाया आचार संहिता का साया

CG Election 2023: इन दिनों प्रदेश में चुनाव की खुमारी छाया हुआ है। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के बाद नाम वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023

CG Election 2023: पर्व और व्यापार पर छाया आचार संहिता का साया

जगदलपुर। CG Election 2023: इन दिनों प्रदेश में चुनाव की खुमारी छाया हुआ है। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के बाद नाम वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में चुनाव आचार संहिता के लगने के बाद वाहनों की जांच होने के बाद जांच पड़ताल के चलते लोग नगद रकम लेकर खरीददारी के के लिए बहुत कम ही बाहर निकाल पा रहे हैं। ऐसे में बाजार में व्यापार व्यवसाय खासा प्रभावित हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि राखी के बाद हुए बाजार में उठाव के बाद लग रहा था कि नवरात्रि में रिकार्डतोड़ बिक्री होगी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के बाद बाजार में रौनक नहीं देखी।

बाजार में आचार संहिता का साया

नवरात्रि और दीपावली के लिए पूरी तरह सजकर तैयार बाजार से रौनक गायब हैं। यहां पर लोगों की भीड़ तो है, लेकिन कारोबारियों की माने तो यह भीड़ घुमने फिरने और देखने वालों की है। अक्टूबर में चुनाव की तारीख तय होते ही लगने वाले आचार संहिता के बाद एकाएक बाजार में वाहन, सोने चांदी और अन्य वस्तुएं खरीदने वालों की संख्या में गिरावट आई है। पहले गणेश चतुर्थी में लोग एडवांस बुकिंग कराकर वाहन अपने घर ले जाने उत्साहित दिखाई दे रहे थे, लेकिन अब इस नवरात्रि उम्मीद से कम बिक्री दर्ज की गई।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: सेक्टर अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

दुर्गा पंडालों में भी नहीं दिखी रौनक

शहर में हर कॉलोनी और चौक चौराहों में माता की प्रतिमा स्थापित कर नवदुर्गा की पूजा आराधना की जाती है। इस वर्ष इन दुर्गा पंडालों में पूर्व की तरह रौनक नहीं देखी गई। इन पंडालों में होने वाले माता की जगराता और अन्य धार्मिक आयोजनों नहीं हुए। चुनाव आयोग के निर्देशानसार रात दस बजे के बाद ध्वनि यंत्रों की उपयोग नहीं किये जाने के आदेश के बाद रात्रिकालीन कार्यक्रम नहीं किये गये। इन पंडालों में किसी तरह की आयोजन के लिए प्रशासन से आदेश लेने की व्यवस्था के चलते किसी भी संस्था ने इस तरह के कार्यक्रम से दूरी बना रखी है।

दीपावली पर हो सकता है बाजार गुलजार

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर संभाग में चुनाव संपन्न होना है इसके बाद आचार संहिता के खत्म हो जाने के बाद यहां के बाजार में फिर से रौनक आने की संभावना है। दीपावली के एक सप्ताह पूर्व चुनाव संपन्न होने के बाद यहां के लोगों में फिर से खरीददारी के लिये घरों से निकलने की संभावना को देखते हुए व्यापारी अब चुनाव समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। आटोमोबाइल से लेकर, सराफा बाजार और जमीन कारोबार से जुड़े कारोबारियों को उम्मीद है।

यह भी पढ़े: cg election 2023 : हिमंत बिस्वा का छत्तीसगढ़ का दौरा, नामांकन रैली में होंगे शामिल, जनसभा को करेंगे संबोधित